{"_id":"5f566a018ebc3e45a24f21d0","slug":"brother-kidnap-3-year-old-girl-ashram-news-noi5346368108","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे भाइयों ने 3 साल की बच्ची का किया अपहरण, पुलिस ने मासूम को सकुशल किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज में डूबे भाइयों ने 3 साल की बच्ची का किया अपहरण, पुलिस ने मासूम को सकुशल किया बरामद
Tue, 08 Sep 2020 01:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार अपहरणकर्ता भाई
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में कर्ज में डूबे दो सगे भाइयों ने शनिवार शाम 3 साल की बच्ची का घर के बाहर से अपहरण कर लिया। आरोपी बच्ची को स्कूटी पर लेकर फरार हुए थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए रविवार सुबह आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह शादी समारोह में कैटरिंग का काम करते थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद से उनके पास कोई काम नहीं था। दोनों भाइयों पर काफी कर्ज हो गया था। बच्ची का अपहरण कर परिजनों से 5 लाख रुपये वसूलने का इरादा था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बच्ची के अपहरण की शिकायत पर इलाके में लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए थे। फुटेज में स्कूटी सवार दो लोग दिखाई दिए, उनके बीच में लाल रंग की फ्राक पहने बच्ची नजर आई। स्कूटी के नंबर की पड़ताल कर पुलिस आरोपियों के हरिनगर स्थित घर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने किसी तरह आरोपियों के मोबाइल नंबर तलाशे। इसके बाद सर्विलांस की मदद से निहाल विहार के एक किराये के मकान से आरोपियों को पकड़कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम प्रवीण (26) और रोहित (22) बताए। दोनों सगे भाइयों ने कहा कि उनका मकसद बच्ची को नुकसान पहुंचाना नहीं, सिर्फ परिजनों से रकम वसूलना था।