फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Broken sewer slab; people are commuting with the help of a wooden door.

Delhi News: टूटा सीवर स्लैब, लकड़ी के दरवाजे के सहारे कर रहे आवाजाही

Tue, 15 Sep 2026 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Broken sewer slab; people are commuting with the help of a wooden door.
-खुले सीवर और खराब सड़क के कारण बढ़ा हादसे का खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। गांधी नगर स्थित अजीत नगर इलाके में टूटा हुआ सीवर स्लैब स्थानीय लोगों के लिए परेशानी और हादसे का सबब बना हुआ है। गलियों से गुजरने वाले लोगों को खुले सीवर से बचने के लिए दीवारों के किनारे से होकर निकलना पड़ता है। सीवर के खुले हिस्से को स्थानीय लोगों ने लकड़ी के दरवाजे से ढक दिया है, लेकिन यह भी लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त साबित नहीं हो रहा है।


गांधी नगर क्षेत्र व्यावसायिक और आवासीय गतिविधियों के लिहाज से काफी व्यस्त माना जाता है। यहां दिनभर लोगों की आवाजाही लगी रहती है। इसके अलावा इलाके में सामान लेकर रिक्शा, ऑटो और टेम्पो भी लगातार आते-जाते रहते हैं। अजीत नगर स्थानीय निवासी रंजन ने बताया कि काफी समय पहले सीवर का स्लैब टूट गया था। इसके बाद सीवर का हिस्सा खुला रह गया, जिससे राहगीरों का उसमें गिरने का खतरा बढ़ गया। लगातार शिकायत के बावजूद जब सीवर को ढकने की कोई व्यवस्था नहीं हुई तो स्थानीय लोगों ने खुद ही लकड़ी के पुराने दरवाजे की से उसे ढक दिया। वहीं, फैजल ने बताया कि लकड़ी का दरवाजा रखने के बावजूद समस्या खत्म नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed