फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Bread was being spit in the hotel, two arrested

होटल में बनाई जा रही थी थूक लगाकर रोटी, दो गिरफ्तार

Fri, 19 Mar 2021 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Bread was being spit in the hotel, two arrested
नई दिल्ली। मेरठ और गाजियाबाद के बाद अब दिल्ली के ख्याला इलाके से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में होटल में काम करने वाला युवक रोटी को तंदूर में देने से पहले उस पर थूक रहा है। ख्याला थाना पुलिस ने मामले में आरोपी इब्राहिम और उसके साथी सबी अनवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने संकट पूर्ण रोग का संक्रमण फैलाने और अस्वास्थ्यकारी खाद्य पदार्थ बेचने का मामला दर्ज किया है। साथ ही, दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत होटल मालिक के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी शख्स ने पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त के ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो भेजा था। इसमें देखा गया कि रोटी बनाने की प्रक्रिया के दौरान एक व्यक्ति आटे पर थूक रहा है। वीडियो बनाने वाले ने दावा किया कि यह मामला ख्याला इलाके का है। इस पर कार्रवाई निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी गुरसेवक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वायरल वीडियो की जांच शुरू की। कुछ ही घंटे में पता चल गया कि वीडियो विष्णु गार्डन इलाके में स्थित होटल चांद का है और उसका मालिक आमिर है। वीडियो में यह शर्मनाक करतूत करने वाले दोनों युवक भी होटल में ही मौजूद थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सबी अनवर और इब्राहिम के रूप में हुई। इनमें इब्राहिम रोटी बना रहा था। वह विष्णु गार्डन इलाके में ही रहते हैं। दोनों आरोपी मूलत: बिहार के किशनगंज के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में इब्राहिम ने रोटी पर थूके जाने की बात स्वीकार कर ली। इसके पीछे के मकसद के बारे में आरोपियों ने कुछ नहीं बताया। हालांकि, पूछताछ में बताया कि रोटी को तंदूर में देने से पहले आटे पर पानी लगाया जाता है। बाद में दोनों आरोपियों को जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed