फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Bodies of two elderly people found in suspicious circumstances, yet to be identified

Delhi News: संदिग्ध हालात में मिले दो बुजुर्गों के शव, शिनाख्त नहीं

Sun, 22 Feb 2026 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Bodies of two elderly people found in suspicious circumstances, yet to be identified
समयपुर बादली और मंगोलपुरी इलाके में मिला शव, पुलिस पहचान करने में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। समयपुर बादली रेलवे स्टेशन के पास और मंगोलपुरी इलाके में दो बजुर्गों के शव मिले हैं। दोनों के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे इनकी पहचान नहीं हो पाई है। दोनों के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान करने में जुटी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 20 फरवरी को भगवान महावीर अस्पताल में 65 साल के व्यक्ति को भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली। बुजुर्ग मंगोलपुरी इलाके में अचेत पड़ा मिला था। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगोलपुरी थाना पुलिस ने शव मिलने की जानकारी दिल्ली के सभी थाना पुलिस के साथ अन्य राज्यों की पुलिस को दे दी है। साथ ही पुलिस गुम हुए लोगों के परिवार वालों को शव मिलने की जानकारी देकर उसकी पहचान करने में जुटी है। वहीं पुलिस को 21 फरवरी को समयपुर बादली रेलवे स्टेशन के यार्ड के पास करीब बुजुर्ग का शव पड़े होने की जानकारी मिली। बुजुर्ग की उम्र 60 से 65 साल के बीच है। बुजुर्ग के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला और न ही उसके शरीर पर कोई चोट का निशान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed