फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Bloody conflict between two sides when bike falls

बाइक गिरने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

Wed, 17 Feb 2021 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Bloody conflict between two sides when bike falls
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी में सोमवार रात बाइक गिरने पर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट और डंडे चलने के दौरान एक पक्ष ने दो भाइयों को गोली मार दी। खूनी संघर्ष में दो भाइयों समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत नाजुक है, जबकि पांच को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर चार नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ लिया है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि गोली लगने से घायल भाइयों की पहचान सुरेश और सूरज के रूप में हुई है। सोमवार रात करीब 10 बजे जहांगीरपुरी के जी ब्लॉक में दो पक्षों के बीच झगड़े में गोली चलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन में पता चला कि नशे में होने की वजह से एक व्यक्ति बाइक से टकरा गया था, जिससे बाइक गिर गई। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। डंडों से भी हमला किया गया।
विज्ञापन

मारपीट के दौरान शफीक नाम के आरोपी ने दो भाइयों सुरेश और सूरज पर गोली चला दी। दोनों भाइयों को घायल करने के बाद आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल भाइयों सहित छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। सुरेश की हालत नाजुक बनी हुई है। अन्य को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने छानबीन और चश्मदीदों के बयान पर चार नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ करने के बाद पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी शफीक को गिरफ्तार कर लिया। दो समुदायों के बीच हुए झगड़े को लेकर इलाके में तनाव है। इसको देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed