फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP workers created ruckus at Congress headquarters

Delhi News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय पर किया हंगामा

Sat, 30 Aug 2025 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
BJP workers created ruckus at Congress headquarters
-पीएम मोदी और उनकी मां के अपमान के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

-कार्यकर्ताओं ने तोड़े बैरिकेड, पुलिस के वाटर कैनन में कई घायल
---भाजपा नेता बोले- मातृशक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं, बिहार में मिलेगा जवाब

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया। यह हंगामा बिहार में राहुल गांधी की रैली में पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अभद्र भाषा के विरोध में था। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर बैरिकेड तोड़कर कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने वाटर कैनन और बल प्रयोग किया, जिसमें शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा, माया बिष्ट, निवेदिता तिवारी, सचदेवा, सांसद कमलजीत सहरावत और पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत घायल हुए। कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

प्रदर्शन में भाजपा के राष्ट्रीय नेता तरुण चुघ, दुष्यंत गौतम, अल्का गुर्जर, सांसद योगेंद्र चांदोलिया, बांसुरी स्वराज, रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रवीन खंडेलवाल और कई विधायक शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पुतले फूंके और नारे लगाए। राहुल गांधी होश में आओ, माता-बहनों का अपमान बंद करो जैसे नारे लगाए गए। विरेंद्र सचदेवा ने कहा कि एक तरफ गरीब मां के बेटे पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का गौरव बढ़ रहा है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं कर पा रही। उन्होंने बिहार की मिथिला भूमि को संस्कारों की धरती बताया और वहां पीएम की मां के अपमान को पूरे देश की मातृशक्ति का अपमान करार दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी शिशुपाल की तरह - तरुण चुघ
तरुण चुघ ने कांग्रेस को शिशुपाल बताया। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी 18 चुनाव हार चुकी है और अब हताशा में अभद्र भाषा का सहारा ले रही है। अल्का गुर्जर ने कहा, ये अपमान सिर्फ पीएम का नहीं, बल्कि पूरी मातृशक्ति का है। बांसुरी स्वराज ने कांग्रेस की भाषा को उनकी ओछी मानसिकता का सबूत बताया। प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने मांग की कि राहुल गांधी और लालू यादव माफी मांगें। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि बिहार में हुए इस अपमान का जवाब वहां की जनता चुनाव में देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडी गठबंधन को मोदी बर्दास्त नहीं - सचदेवा
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार एक गरीब का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना है, वे ग्यारह साल बिना थके, बिना डरे, दिन-रात देश के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवारवाद, नक्सलवाद, आतंकवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार के विरोधी हैं और इंडी वाले मोदी के विरोधी हैं। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जिस परिवार में चांदी के चम्मच के साथ राहुल गांधी पैदा हुए, जो परिवार देश के पैसों से हवाई जहाज में जन्मदिन मनाता था। उन्हें ये कैसे बर्दाश्त होगा कि एक गरीब मां का बेटा दुनिया में भारत का डंका बजा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed