फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP virtual rally against the excise policy of Kejriwal government Smriti Irani

दिल्ली: केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति के खिलाफ भाजपा की वर्चुअल रैली आज, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी संबोधित

Fri, 04 Feb 2022 11:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 04 Feb 2022 11:15 AM IST
सार

केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति के खिलाफ प्रदेश भाजपा शुक्रवार को वर्चुअल रैली कर रही है, जिसे पार्टी की तेज तर्रार नेता एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी संबोधित करेंगी।

विज्ञापन
BJP virtual rally against the excise policy of Kejriwal government Smriti Irani
स्मृति ईरानी - फोटो : Twitter@ Bjp4india

विस्तार

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने तीनों नगर निगम के चुनाव के मद्देनजर दिल्ली सरकार की नई आबाकारी नीति को आगे करके कड़ाके की ठंड के बीच राजधानी के राजनीतिक माहौल को गर्म करने के दोहरे तौर पर तैयारी की है। 
विज्ञापन


इस कड़ी में प्रदेश भाजपा शुक्रवार को वर्चुअल रैली कर रही है, जिसे पार्टी की तेज तर्रार नेता एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी संबोधित करेंगी, वहीं प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने एलान किया है कि धार्मिक स्थलों और स्कूलों के पास खोली गई शराब की दुकानें दिल्ली सरकार की ओर से 48 घंटे में बंद नहीं किए जाने पर उन्हें भाजपा कार्यकर्ता सील करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ अपने अगले कदम का एलान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नई आबकारी नीति के तहत भाजपा का आंदोलन काफी कारगर साबित रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम ने 300 से अधिक शराब की दुकानों को सील किया है, वहीं उन्होंने दिल्ली सरकार को चेतावनी दी कि रिहायशी इलाकों, स्कूलों एवं मंदिरों के नजदीक खुली शराब की दुकानों को 48 घंटों के अंदर बंद नहीं किए जाने की स्थिति में भाजपा के कार्यकर्ता, नगर निगम के अधिकारी और वह स्वयं उन्हें सील करेंगे।

दूसरी ओर उन्होंने बताया कि शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की अगुवाई में एक विशाल वर्चुअल रैली प्रदेश भाजपा आयोजित कर रही है। प्रदेश भाजपा ने इस रैली से लगभग एक करोड़ लोगों को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म की मदद से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। 

पार्टी की ओर से विभिन्न 500 से अधिक स्थानों पर बड़ी एलईडी भी लगाई जाएंगी, जहां प्रत्येक स्थान पर लगभग 250 से अधिक लोगों की उपस्थित होने की उम्मीद है। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री कुलजीत चहल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी, मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed