{"_id":"61fcbd8afef1ac1a5b59b941","slug":"bjp-virtual-rally-against-the-excise-policy-of-kejriwal-government-smriti-irani","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति के खिलाफ भाजपा की वर्चुअल रैली आज, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति के खिलाफ भाजपा की वर्चुअल रैली आज, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी संबोधित
Fri, 04 Feb 2022 11:15 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:15 AM IST
सार
केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति के खिलाफ प्रदेश भाजपा शुक्रवार को वर्चुअल रैली कर रही है, जिसे पार्टी की तेज तर्रार नेता एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी
- फोटो : Twitter@ Bjp4india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली प्रदेश भाजपा ने तीनों नगर निगम के चुनाव के मद्देनजर दिल्ली सरकार की नई आबाकारी नीति को आगे करके कड़ाके की ठंड के बीच राजधानी के राजनीतिक माहौल को गर्म करने के दोहरे तौर पर तैयारी की है।
इस कड़ी में प्रदेश भाजपा शुक्रवार को वर्चुअल रैली कर रही है, जिसे पार्टी की तेज तर्रार नेता एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी संबोधित करेंगी, वहीं प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने एलान किया है कि धार्मिक स्थलों और स्कूलों के पास खोली गई शराब की दुकानें दिल्ली सरकार की ओर से 48 घंटे में बंद नहीं किए जाने पर उन्हें भाजपा कार्यकर्ता सील करेंगे।
पार्टी कार्यालय में बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ अपने अगले कदम का एलान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नई आबकारी नीति के तहत भाजपा का आंदोलन काफी कारगर साबित रहा है।
विज्ञापन
नगर निगम ने 300 से अधिक शराब की दुकानों को सील किया है, वहीं उन्होंने दिल्ली सरकार को चेतावनी दी कि रिहायशी इलाकों, स्कूलों एवं मंदिरों के नजदीक खुली शराब की दुकानों को 48 घंटों के अंदर बंद नहीं किए जाने की स्थिति में भाजपा के कार्यकर्ता, नगर निगम के अधिकारी और वह स्वयं उन्हें सील करेंगे।

दूसरी ओर उन्होंने बताया कि शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की अगुवाई में एक विशाल वर्चुअल रैली प्रदेश भाजपा आयोजित कर रही है। प्रदेश भाजपा ने इस रैली से लगभग एक करोड़ लोगों को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म की मदद से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।
पार्टी की ओर से विभिन्न 500 से अधिक स्थानों पर बड़ी एलईडी भी लगाई जाएंगी, जहां प्रत्येक स्थान पर लगभग 250 से अधिक लोगों की उपस्थित होने की उम्मीद है। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री कुलजीत चहल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी, मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर उपस्थित थे।