{"_id":"63714aa1e0a17f77e856ca92","slug":"bjp-releases-second-list-of-18-candidates-for-mcd-election-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD Election 2022: भाजपा ने जारी की 18 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, पहली लिस्ट के बाद खेमे में असंतोष और नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD Election 2022: भाजपा ने जारी की 18 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, पहली लिस्ट के बाद खेमे में असंतोष और नाराजगी
Mon, 14 Nov 2022 01:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 14 Nov 2022 01:39 AM IST
सार
दिल्ली निगम चुनाव के लिए भाजपा ने 18 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। लेकिन पहली सूची जारी होने के बाद से ही दिल्ली भाजपा की कलह सतह पर आ गई है। प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद रविवार को विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली निगम चुनाव के लिए भाजपा ने 18 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। लेकिन पहली सूची जारी होने के बाद से ही दिल्ली भाजपा की कलह सतह पर आ गई है। प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद रविवार को विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
भाजपा के कई मंडल में नाराजगी, इस्तीफा दिया
टिकट की घोषणा के बाद शनिवार रात से लेकर रविवार दिन भर पार्टी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को असंतुष्ट कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। करीब आधा दर्जन मंडलों में असंतुष्ट पदाधिकारियों ने इस्तीफे की भी पेशकश की। भजनपुरा मंडल के अध्यक्ष राज सिंह रज्जू ने मंडल के अन्य पच्चीस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ इस्तीफा दिया। उत्तर पूर्वी दिल्ली के दो अन्य मंडलों के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए इस्तीफा देने की घोषणा की।
विज्ञापन
इसके अलावा ललिता पार्क, मंडावली मंडल के पदाधिकारियों ने भी इस्तीफा दे दिया। वहीं कुछ अन्य मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश भाजपा व संघ समन्वयक दयानंद से मुलाकात की। प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता सहित कुछ अन्य पर टिकट वितरण में मेहनती कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप मढ़ा।
विज्ञापन
असंतुष्ट नेताओं का कहना है कि पार्टी पदाधिकारियों ने हाल ही में पार्टी में आम आदमी पार्टी से आने वाले नेताओं तक को टिकट दिया है। पार्टी ने गोविंदपुरी में आप से आए चंद्रप्रकाश को टिकट दिया है, जिन्हें शनिवार को ही टिकट की घोषणा से पहले पार्टी में शामिल किया गया था। भजनपुरा में भी इसी तरह से पार्टी में कुछ समय पहले ही शामिल हुए रामराज को लेकर नाराजगी है। रामराज भी आप से भाजपा में आए थे।
यहां देखें सूची...