फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP ready for Delhi Elections Sanjay Singh chosen for Purvanchal voters

दिल्ली चुनाव: पूर्वांचली वोटरों को लुभाने के लिए भाजपा ने संजय सिंह को किया आगे

Mon, 13 Jan 2020 01:30 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 13 Jan 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
BJP ready for Delhi Elections Sanjay Singh chosen for Purvanchal voters
Sanjay Singh - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पूर्वांचल समाज के लोग अच्छी खासी तादाद में हैं। इसीलिए दिल्ली के सभी राजनितिक दल पूर्वांचली मतदाताओं के लामबंद करने के लिए अपने अपने तरीके से योजनायें बना रहे हैं। इस समाज के लोग मुख्य तौर पर उत्तरी पश्चिमी, उत्तरी पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली इलाकों में 40% से ज्यादा हैं। ये लोग यहां पर अनधिकृत कालोनियों में रहते हैं। इसी के तोड़ के लिए शीतकालीन शत्र में  बीजेपी अनधिकृत कालोनियों को अधिकृत करने के लिए अध्यादेश लायी थी। वहीं केजरीवाल जी के प्रचार में भी अनअधिकृत कालोनियों का जिक्र होता रहा है।

विज्ञापन


पूर्वांचल संघर्ष समिति के तत्वाधान में 12 जनवरी (रविवार) को विकास नगर के गोमती गार्डन में आयोजित नव वर्ष मंगल मिलन और मकर संक्रांति पर्व पर पूर्वांचली समाज को संजय सिंह ने एकजुट करने के लिए एक बड़े सभा का आयोजन किया। हालंकि यह सभा हर साल होती रही है लेकिन इस बार इस सभा के माध्यम से बीजेपी कई बड़े राजनितिक संदेश दिए गए। जिसके केंद्र विंदुु में पूर्वांचल के दिग्गज भाजपाई नेता संजय सिंह रहे हैं। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में विकासपुरी, नांगलोई, जनकपुरी, नजफगढ़, मटियाला, द्वारका और उत्तम नगर विधानसभाओं के पूर्वांचली समाज के ज्यादातर लोग व विकासपुरी विधानसभा के सभी धर्मों और जातियों के लोग एकत्रित हुए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जुटे पूर्वांचली समाज के कई नेताओं ने माना कि संजय सिंह दिल्ली में अर्से से सामाजिक सेवा में सक्रिय रहे हैं और बीते सात सालों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। संजय सिंह के भाजपा में आने के बाद से ही  पार्टी का पूर्वांचलियों के बीच जनाधार काफी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह रही विकासपुरी विधानसभा के दिग्गज नेता संजय सिंह ने मकर संक्रांति और नव वर्ष मिलन उत्सव का आयोजन किया तो विकासपुरी के लोग ही नहीं बल्कि दूसरी विधानसभाओं के लोग भी उमड़ कर आए। इस अवसर पर 50, 000 से ज्यादा लोगों की भीड़ सभास्थल पर जुटाकर संजय सिंह ने साबित कर दिया कि दिल्ली बीजेपी के जनप्रिय नेताओं में से एक हैँ।

इस मीटिंग में आयोजन में बीजेपी के ही नहीं बल्कि सामाजिक संगठनों समेत अनेकों एन जी ओ संचालकों समेत ढेर सारे सामाजिक संगठनों के लोग एकत्रित हुए। इस संदर्भ में महत्वपूर्ण बात ये है कि पिछले चुनाव में मात्र 19 दिन पूर्व टिकट मिलने के बाद भी उन्होंने अब तक विधानसभा में बीजेपी के द्वारा सबसे ज्यादा मत हासिल किया। यहां तक कि वे पूरी दिल्ली में बीजेपी उम्मीदवारों की छठे सबसे ज्यादा वोट पाने वाले उम्मीदवार बनें। 


हालांकि 2015 के आम आदमी पार्टी की लहर में वे विकासपुरी विधान सभा से 54,000 से ज्यादा मत हासिल करके भी चुनाव हार गए थे। लेकिन इसके बाद भी वे लागातर विकासपुरी समेत पूर्वांचलियों के प्रभाव वाली सभी सात विधानसभाओं में एक मजबूत शख्सियत के तौर पर स्थापित हो चुके हैं। संजय सिंह विकासपुरी विधानसभा से निर्दल उम्मीदवार के रूप में लड़कर 11 से ज्यादा मत प्राप्त कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed