फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP MP Gautam Gambhir congratulate to Arvind Kejriwal for winning elections

गंभीर ने केजरीवाल को दी बधाई, गाजीपुर कूड़े के पास रहने वालों से मिलने की दी सलाह

Wed, 19 Feb 2020 07:45 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 19 Feb 2020 07:45 PM IST
सार

कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई 65 मीटर से भी अधिक होने का दावा
आसपास उड़कर जाने वाले विमानों को भी खतरा

विज्ञापन
BJP MP Gautam Gambhir congratulate to Arvind Kejriwal for winning elections
gautam gambhir - फोटो : ANI (File)

विस्तार

पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने अरविंद केजरीवाल को उनके तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। बुधवार को उन्हें लिखे एक पत्र में गौतम गंभीर ने कहा कि उन्हें गाजीपुर के कूड़े के पहाड़ के पास रहने वाले लोगों के पास जाना चाहिए। उनकी जिंदगी के दयनीय हालात को देखना चाहिए।

विज्ञापन


लोग बदबू के चलते अब यहां से पलायन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। गंभीर ने मुख्यमंत्री से इस कूड़े के पहाड़ को खत्म करने के लिए केजरीवाल से उनका सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

इसके पहले गौतम गंभीर ने मंगलवार को गाजीपुर लैंडफिल साइट के अधिकारियों से मुलाकात की थी। भाजपा सांसद ने चुनाव पूर्व से ही इस कूड़े के पहाड़ को हटाना अपनी सबसे पहली प्राथमिकता बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने चुनाव के दौरान भी इसे बहस का मुद्दा बनाने का प्रयास किया था। भाजपा का दावा है कि वह अगले तीन साल के अंदर इस कूड़े के पहाड़ को खत्म करेगी। इसके लिए सभी जरूरी मंत्रालयों से बातचीत करके उनका भी सहयोग लिया जाएगा।

65 मीटर से ऊंचा हो चुका है पहाड़

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में कूड़े के पहाड़ के कारण बड़ी समस्या पैदा हो गई है। लगातार उठती बदबू के कारण आसपास के लोगों का जीना दूभर हो गया है। वहां पर कई बार दुर्घटनाएं भी घट चुकी हैं। एनजीटी ने भी इस पर अपनी चिंता जताई थी और इसके निदान के लिए उपाय खोजने की बात कही थी।

प्रतिदिन लाखों टन कूड़ा रोज फेंके जाने के कारण यहां कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई 65 मीटर से भी अधिक होने का दावा किया जा रहा है। इससे आसपास उड़कर जाने वाले विमानों को भी खतरा बताया गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed