फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP government has ruined public facilities: Saurabh Bhardwaj

भाजपा सरकार ने जन सुविधाओं को कर दिया बर्बाद : सौरभ भारद्वाज

Sat, 23 Aug 2025 09:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
BJP government has ruined public facilities: Saurabh Bhardwaj
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में रोज हो रही घंटों बिजली कटौती को लेकर भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है। आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज का कहना है कि भाजपा की चार इंजन की फुलेरा पंचायत वाली सरकार ने दिल्ली की सारी जन सुविधाओं को बर्बाद कर दिया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की विधानसभा शालीमार बाग समेत कई विधानसभाओं में घंटों बिजली गुल रही। लोगों को बिजली-पानी नहीं मिल रहा है, घरों व रोजगार पर बुलडोजर चल रहा है। दिल्ली में गुंडागर्दी चरम पर है। पढ़े-लिखे वर्ग को धमका कर चुप कराया जा रहा है, ताकि सरकार से कोई सवाल न पूछ सके। सौरभ भारद्वाज ने दावा करते हुए कहा कि उत्तरी शालीमार बाग, वजीरपुर, त्रिनगर और शकूर बस्ती जैसे इलाकों में 22 अगस्त को पूरी शाम बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed