फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP failed to provide security in Delhi: Bhardwaj

दिल्ली में भाजपा सुरक्षा देने में फेल : भारद्वाज

Mon, 04 Aug 2025 08:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
BJP failed to provide security in Delhi: Bhardwaj
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। चाणक्यपुरी में तमिलनाडु की सांसद एम सुधा से चेन झपटने के मामले में आप नेताओं ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सुरक्षा देने में फेल हुई है।
विज्ञापन

इस घटना पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में तमिलनाडु की सांसद एम सुधा के साथ सुबह 6 बजे मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन स्नेचिंग की वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन खींची और फरार हो गए। हालांकि दिल्ली में यह कोई नई बात नहीं है। दिल्ली में चेन, मोबाइल स्नैचिंग इतनी आम हो गई है कि लोग अब पुलिस में एफआईआर भी नहीं दर्ज करवाते। उन्हें पता है कि कुछ नहीं होगा उल्टा समय व्यर्थ होगा। इसमें पूरा दोष पुलिस का नहीं है, दिल्ली पुलिस में हजारों पद खाली पड़े हैं और सरकार भर्तियां नहीं करना चाहती। जो हैं भी वो वीआईपी सिक्योरिटी और आम आदमी पार्टी के लोगों को फंसाने में व्यस्त हैं। पुलिस का राजनीतिकरण हो चुका है। उनका आंकलन काम से नहीं बल्कि राजनीतिक कार्यों से किया जाता है। उसी आधार पर पोस्टिंग दी जाती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed