{"_id":"616b2c7f5ce4644c24427a21","slug":"bjp-continuously-selling-assets-in-delhi-and-centre-anil-kumar-ashram-news-noi610761726","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा दिल्ली और केंद्र में लगातार बेच रही संपत्ति: अनिल कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा दिल्ली और केंद्र में लगातार बेच रही संपत्ति: अनिल कुमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार ने भाजपा पर देशभर में सरकारी संस्थानों को बेचने की होड़ लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार संपत्तियों को लगातार बेच रही है। उसी तर्ज पर भाजपा शासित नगर निगम ने पिछले 15 वर्षों में निगम की संपत्तियों को बेच दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम राजन बाबू टी.बी. अस्पताल की तीन एकड़ जमीन की नीलामी की तैयारी कर रहा है। ये एशिया का सबसे बड़ा टी.बी. अस्पताल है। उन्होंने कहा कि 80-90 एकड़ में बने राज बाबू अस्पताल की खाली जमीन पर निगम चाहे तो राजस्व अर्जित करने के लिए कई योजनाऐं चला सकता है, लेकिन 15 वर्षों से भाजपा के भ्रष्टाचार ने निगमों को कंगाल कर दिया है।
अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा झुग्गी सम्मान यात्रा करके अब झुग्गियों को भी बेचने की योजना बना रही है। भाजपा ने अपने 15 वर्षों में दिल्ली की झुग्गी बस्तियों में विकास का काम नहीं किया। यहां तक कि इन लोगों के पास मूलभूत सुविधाएं तक नही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अब झुग्गियों का सर्वे करके भाजपा झुग्गी सम्मान नहीं बल्कि इन क्षेत्रों की जमीन चिन्हित करके इन्हें बेचने की योजना बनाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजन बाबू अस्पताल के अधीनस्थ जमीन को बेचने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी सैकड़ों करोड़ के नावल्टी सिनेमा को 34.59 करोड़ में बेच चुके हैं। यही नहीं हजारों करोड़ की 11 ऐसी संपत्तियां हैं जिन्हें भाजपा शासित निगमों ने मात्र 744.18 करोड़ में अपने नजदीकियों को बेच डाला।