{"_id":"6364b58ebfe0985da82395e3","slug":"bjp-attacked-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: प्रदूषण को लेकर भाजपा ने केजरीवाल को घेरा, कहा- इन्हें दिल्ली की चिंता नहीं, कर रहे चुनावी दौरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: प्रदूषण को लेकर भाजपा ने केजरीवाल को घेरा, कहा- इन्हें दिल्ली की चिंता नहीं, कर रहे चुनावी दौरे
Fri, 04 Nov 2022 12:17 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:17 PM IST
सार
भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने केजरीवाल की नीयत में खोट बताया है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी केजरीवाल को घेरा।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदूषण को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल पर हमला बोला। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की नियत में ही खोट है।
विज्ञापन
भजापा प्रवक्ता ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले दिल्ली में एक्साइज प्रदूषण हुआ था। इसके बाद सुकेश चंद्रशेखर नामक ठग से आम आदमी पार्टी ने ठग लिया था। इसी बीच आज श्रमिकों के ऊपर हुए सबसे बड़े करप्शन का आज खुलासा हुआ है। केजरीवाल सरकार के दौरान फर्जीवाड़ा कर 2018 से 2021 के बीच में करीब 10 लाख कंस्ट्रक्शन वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है। जिसमें करीब 2 लाख फर्जी रजिस्ट्रेशन करवाया गया है और इनके नाम पर पैसा उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
मनोज तिवारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जो व्यक्ति इतने सारे लोक लुभावन वादे कर मजदूरों का हक छीन सकता है, वह दिल्ली का कितना बड़ा शत्रु है, यह बताने की जरूरत नहीं है। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी ने मजदूरों के फंड से 143 करोड़ का घोटाला किया था और पार्टी के काम में लगा दिया था। जो व्यक्ति अपने प्रदेश को प्रदूषण में घुटता छोड़ सकता है, बस 2 घंटे के लिए प्रेस वार्ता करने के लिए आता है, वह दिल्ली की चिंता नहीं कर रहा है, वह बस चुनावी दौरे पर है।
विज्ञापन