{"_id":"6252916ce321a33a590dbbfe","slug":"bjp-accuses-aap-of-misusing-punjab-police-false-cases-being-filed-against-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: भाजपा ने आप पर पंजाब पुलिस का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप, तजिंदर पाल सिंह बग्गा की मां-बहन को किया प्रताड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: भाजपा ने आप पर पंजाब पुलिस का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप, तजिंदर पाल सिंह बग्गा की मां-बहन को किया प्रताड़ित
Sun, 10 Apr 2022 01:42 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:42 PM IST
सार
भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस बात की आशंका थी वही हो रहा है। केजरीवाल शुरू से कह रहे थे कि अगर मेरे अधीन पुलिस आ गई तो दो-चार लोगों को जेल में डाल दूंगा फिर कोई मेरे खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाएगा।
विज्ञापन
आदेश गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर पंजाब पुलिस का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। कहा है कि सत्ता का दुरुपयोग कर भाजपा नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह बंद नहीं किया तो भाजपा विरोध प्रदर्शन करेगी। पंजाब पुलिस पर भाजपा नेताओं के फोन को टेप करने का भी आरोप भाजपा ने मढ़ा है।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि पंजाब में सरकार बनने के बाद जिस तरह से अरविंद केजरीवाल ने सत्ता व पंजाब पुलिस का दुरुपयोग करना शुरु किया है, वह बेहद ही शर्मनाक है। कोई भी व्यक्ति अगर केजरीवाल के खिलाफ एक शब्द भी बोल रहा है तो उसके घर पंजाब पुलिस पहुंच जा रही है। पंजाब पुलिस प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल के घर बिना किसी सूचना के पहुंच गई। इसी तरह युवा मोर्चा के भाजपा प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के घर भी पंजाब पुलिस गई थी। सत्ता का दुरुपयोग भाजपा कभी बर्दास्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस बात की आशंका थी वही हो रहा है। केजरीवाल शुरू से कह रहे थे कि अगर मेरे अधीन पुलिस आ गई तो दो-चार लोगों को जेल में डाल दूंगा फिर कोई मेरे खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाएगा। तजिंदर सिंह बग्गा और नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ उन्होंने सिर्फ इसलिए कार्रवाई की, क्योंकि इन्होंने केजरीवाल की सच्चाई को जनता के सामने लाये। खुद केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिटलर से लेकर अन्य अपशब्द बोलते रहते हैं।
विज्ञापन
अगर इन्हीं मुद्दों पर कार्रवाई की जाए तो आज देश के आधे से अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां भी केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। लेकिन भाजपा ऐसी घटिया राजनीति में विश्वास नहीं रखती है। पंजाब पुलिस भाजपा नेताओं का फोन टैप कर रही है। ऐसा लगता है कि पंजाब में लोकतंत्र खत्म हो गया है। गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों को, ड्रग माफियाओं को 24 घंटे के अंदर जेल में डालने का वादा किया गया था। पिछले 24 दिनों में पंजाब में 24 मर्डर हो चुके हैं, लेकिन इनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए केजरीवाल अपने खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेल भेजने का काम कर रहे हैं।