फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Bird flu suspection gets deeper in Delhi Kejriwal Govt takes strict precautionary actions

दिल्ली में बर्ड फ्लू की आशंका, गाजीपुर पोल्ट्री फार्म 10 दिन के लिए बंद, पक्षियों का नहीं होगा आयात

Sat, 09 Jan 2021 10:38 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 09 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Bird flu suspection gets deeper in Delhi Kejriwal Govt takes strict precautionary actions
दिल्ली में बर्ड फ्लू की आशंका - फोटो : जी पॉल

दिल्ली में लगातार हो रही पक्षियों को मौत को देखते हुए दिल्ली सरकार ने गाजीपुर पोल्ट्री मार्केट को 10 दिनों के लिए बंद कर दिया है। वहीं, जीवित पक्षियों को दिल्ली में दूसरे राज्यों से आयात पूरी तरह प्रतिबंधित हो गया है। दिल्ली सरकार ने इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर 23890318 जारी किया है। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ दिल्ली के सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉस टीमें बना दी गई हैं। वेटनरी अधिकारी सभी बर्ड मार्केट, वाइल्ड लाइफ संस्थानों व जल निकायों पर नजर रख रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाह है कि दिल्ली के लोगों को घबराने जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन


सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है। दिल्ली में अभी तक बर्ड फ्लू का एक भी कन्फर्म केस नहीं आया है। 104 सैंपल की रिपोर्ट सोमवार तक मिलने की उम्मीद है। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में बर्ड फ्लू के मामले आए हैं, इससे हर तरफ एक चिंता बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और केरल में बर्ड फ्लू के मामले आए हैं। दिल्ली में अभी तक बर्ड फ्लू का एक भी कन्फर्म केस नहीं पाया गया है। यहां अभी करीब 104 सैंपल अभी तक उठाएं है। वह सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर जो भी फैसला लेना पड़े, उसके लिए दिल्ली सरकार तैयार है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने एहतियातन दो फैसले लिए हैं। अब से दिल्ली के अंदर लाइव बर्ड्स (जीवित पक्षी) के आयात पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। दिल्ली शहर में बाहर से कोई भी जीवित पक्षी लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं, गाजीपुर पोल्ट्री मार्केट को 10 दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। 

दोनों ही निर्णय आज से दिल्ली में लागू किए जा रहे हैं। सोमवार को जब लैब से जांच परिणाम आ जाएंगे, तो जो भी उचित कदम उठाने की जरूरत है, वह सभी कदम उठाए जाएंगे।
 

दिल्ली सरकार केंद्र सरकार की गाइड लाइन का कर रही पालन
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि केंद्र सरकार ने इस बारे में कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली सरकार उनका पालन कर रही है। उसके हिसाब से सभी कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली के हर जिले में डीएम की निगरानी में सर्विलांस टीम बना दी गई हैं। रैपिड रिस्पॉन्स टीम बनाई गई हैं, जो पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही हैं। 

दिल्ली में जितने भी बर्ड मार्केट, वाइल्ड लाइफ संस्थान और जल निकाय हैं, इन सभी पर लगातार हमारे वैटरनिरी अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। इन सभी टीमों का विशेष ध्यान पोल्ट्री मार्केट गाजीपुर, शक्ति स्थल झील, संजय झील, भलस्वा झील, दिल्ली जू, हौज खास विलेज स्थित डीडीए पार्क, पश्चिम विहार और द्वारका पर है। 

हेल्पलाइन नंबर जारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने 24 घंटे के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इसका नंबर 23890318 है। आम लोग इस पर संपर्क कर सकते हैं। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से पक्षियों के मरने की खबरें आ रही हैं, खास तौर पर कौओं की मौतें हो रही हैं। उनके ऊपर उसी जिले की रैपिड रिस्पॉस टीमें तुरंत पहुंचकर उचित कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed