फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Bird flu suspect in delhi after more than 200 crows death in delhi in sanjay lake 10 ducks jasola park found dead sample send to test committee made all update

दिल्लीः अब संजय झील और जसोला पार्क में मृत मिले बत्तख-कौवे, जिंदा पक्षियों के आयात पर प्रतिबंध

Sat, 09 Jan 2021 10:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 09 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Bird flu suspect in delhi after more than 200 crows death in delhi in sanjay lake 10 ducks jasola park found dead sample send to test committee made all update
पार्क को सैनिटाइज करता कर्मी और संजय झील में मृत बतख व जसोला पार्क में बीमार कौवा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में बर्ड फ्लू के मामले की पुष्टि न होने के बावजूद इसका संकट गहराता जा रहा है। शनिवार को डीडीए की संजय झील में 10 बत्तख व जसोला पार्क में 24 कौवों की मौत हो गई है। दूसरी तरफ लगातार दूसरे दिन मयूर विहार फेज-तीन, द्वारका और हस्तसाल के पार्कों में पक्षियों के मरने का सिलसिला जारी है। 

विज्ञापन


डीडीए ने पक्षियों की मौत की सूचना वेटनरी विभाग के अधिकारियों को दे दी है। वहीं, संजय झील, जसोला व द्वारका के पार्क को लोगों के लिए बंद कर दिया है। दूसरी तरफ बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए दिल्ली सरकार ने मुर्गा मंडी 10 दिन के लिए बंद कर दी है। साथ ही जीवित पक्षियों के आयात पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन


डीडीए अधिकारियों का कहना है कि वह अपने सभी पार्कों पर करीब से नजर बनाए हुए है। अभी तक त्रिलोकपुरी की संजय झील, दक्षिणी दिल्ली के जसोला पार्क, हस्तसाल व द्वारका के डीडीए पार्क से पक्षियों की मौत हुई है। दूसरे सभी पार्क पर निगरानी बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पक्षियों की मौत की सूचना मिलते ही इसकी जानकारी दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग को दे गई। सभी पार्को से सेंपल लेकर पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद डीडीए उपयुक्त कदम उठाएगा।

वहीं, पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में पिछले तीन दिनों में करीब 50 पक्षियों की मौत हो चुकी है। इसमें सबसे अधिक कौवों की संख्या है। पशु पालन विभाग के डॉ. राकेश सिंह के मुताबिक, दिल्ली के मयूर विहार, द्वारका व हस्तसाल गांव में कौवों के मृत मिलने की सूचना मिली है। 

हालांकि, अभी तक नहीं पता चला है कि मौत बर्ड फ्लू की वजह से हुई है या और कोई कारण है। दूसरी ओर डीडीए ने एहतियातन पार्को में कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव शुरू कर दिया है।

 

सेंट्रल पार्क में नहीं थम रहा मृत कौवों का सिलसिला
मयूर विहार के फेज तीन स्थित सेंट्रल पार्क में मृत कौवे मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा है। शनिवार को भी यहां करीब 15 से 20 मृत कौवे मिलने का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से यहां मृत कौवे मिलने का दौर जारी है। स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि शुक्रवार तक यहां 200 कौवे की मौत हो चुकी थी। इनमें से कुछ कौवों को पार्क में ही दफनाए जाने की बात कही जा रही है।

दिल्ली चिड़ियाघर ने भी बढ़ाई निगरानी
राजधानी में लगातार पक्षियों की मौत के मामलों को देखते हुए दिल्ली चिड़ियाघर ने भी परिसर में निगरानी कड़ी कर दी है। शनिवार को प्रशासन द्वारा पक्षियों के बाड़ों के आसपास कीटनाशक दवाईयों का भी छिड़काव किया गया। 

चिड़ियाघर के निदेशक रमेश कुमार पांडे के मुताबिक, चिड़ियाघर में पक्षियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं, डॉक्टरों की टीम भी मौके पर तैनात है। साथ ही कर्मचारियों को भी विशेष निगरानी के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed