{"_id":"600722468ebc3e340058acdc","slug":"bird-flu-red-fort-closed-till-26-ashram-news-noi560852088","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू : लाल किला 26 तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू : लाल किला 26 तक बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। लाल किला परिसर में मरे मिले कौवे की बर्ड फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके बाद लाल किले को 26 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वे विभाग ने इसे 21 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं, जबकि 22 से 26 तक यह गणतंत्र दिवस के मद्देनजर परंपरागत रूप से बंद रहता है। यानी पर्यटक अब 26 जनवरी के बाद ही इसमें प्रवेश कर सकेंगे।
दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. राकेश सिंह के मुताबिक, लाल किला परिसर में 10 जनवरी को 15 कौवे मरे मिले थे। एक नमूने को जांच के लिए जालंधर लैब भेजा गया था। वहां बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। पुष्टि के लिए नमूना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज, आईसीएआर भोपाल भेजा गया। वहां इसमें एवियन इन्फ्लूएंजा के एच5एन1 स्ट्रेन की पुष्टि हुई। इसके बाद एहतियाती कदम उठाते हुए लाल किले को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए। पशुपालन विभाग के एक आदेश के मुताबिक, लाल किले को अलर्ट जोन और संक्रमित क्षेत्र में रखा गया है। एक अधिकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस की तैयारी के लिए लाल किला 22 से 26 जनवरी तक बंद रहता है।