{"_id":"610a46e2eb25e50ca8364f2c","slug":"bike-riding-miscreants-opened-fire-on-car-tillu-gang-member-gurdeep-got-shot-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बाइक सवार बदमाशों ने कार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, टिल्लू गैंग के सदस्य गुरदीप को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बाइक सवार बदमाशों ने कार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, टिल्लू गैंग के सदस्य गुरदीप को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
Wed, 04 Aug 2021 01:20 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:20 PM IST
सार
गुरदीप को 3 से 4 गोलियां लगी हैं और टिल्लू गैंग से संबंध रखता है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली के मुकरबा चौक जीटी के डिपो के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने एक कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। सूत्रों के मुताबिक, बदमाशों की फायरिंग में गुरदीप (40) को गोली लगी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गुरदीप को 3 से 4 गोलियां लगी हैं और टिल्लू गैंग से संबंध रखता है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
शुरू में घायल गुरदीप को बाबू जगजीवन राम हॉस्पीटल ले जाया गया, लेकिन वहां से उसे किसी दूसरे अस्पताल में रेफेर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह पांच साल पुरानी रंजिश का मामला है।
विज्ञापन