{"_id":"6291785f7c60060af968a3a7","slug":"bhupinder-singh-bhalla-became-the-new-chairman-of-the-new-delhi-municipal-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Delhi Municipal Council : भूपिंदर सिंह भल्ला बने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के नए अध्यक्ष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New Delhi Municipal Council : भूपिंदर सिंह भल्ला बने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के नए अध्यक्ष
Sat, 28 May 2022 06:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 28 May 2022 06:48 AM IST
सार
चेयरमैन धमेंद्र का अरुणाचल प्रदेश में मुख्य सचिव के तौर पर तबादला होने के बाद भल्ला ने कार्यभार ग्रहण किया है। इसके बाद भल्ला ने एनडीएमसी के विभागीय प्रमुखों के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन
एनडीएमसी चेयरमैन भल्ला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एजीएमयूटी कैडर के 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी भूपिंदर सिंह भल्ला ने शुक्रवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। चेयरमैन धमेंद्र का अरुणाचल प्रदेश में मुख्य सचिव के तौर पर तबादला होने के बाद भल्ला ने कार्यभार ग्रहण किया है। इसके बाद भल्ला ने एनडीएमसी के विभागीय प्रमुखों के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन
भूपिंदर सिंह भल्ला इससे पहले दिल्ली सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह विभाग) के पद पर कार्यरत थे। एनडीएमसी के नए अध्यक्ष भूपिंदर सिंह भल्ला इससे पहले कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। इससे पहले केंद्र, राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों में भी महत्वपूर्ण पदों पर उन्होंने अपनी सेवाएं दी है। भल्ला, भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय और वित्त मंत्रालय में कार्य करने सहित वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास में काउंसलर( आर्थिक) के रूप में भी काम कर चुके हैं। इससे पहले दमन दीव और दादर नगर हवेली, अंडमान और निकोबार द्वीप और गोवा के कैडर में भी काम किया है। चंडीगढ़ में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दी है।
विज्ञापन
भल्ला ने दिल्ली सरकार में प्रमुख सचिव-गृह विभाग सहित स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के पदों पर भी कार्य अनुभव है। इनके पास कोविड-19 संबंधित कार्यों के समग्र प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी भी रही हैं। भूपिंदर सिंह भल्ला ने वाणिज्य में स्नातक, आईसीडब्ल्यूए तथा अमेरिका के जॉर्जिया विश्वविद्यालय और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) बंगलुरु से एमबीए भी किया है।
विज्ञापन