फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   bhartiya kisan union leader Rakesh Tikait says if government sends an invitation, we will talk

किसान आंदोलन : सरकार न्योता भेजेगी तो बात करेंगे, टिकैत बोले-जहां रुकी थी, वहीं से शुरू होगी वार्ता

Sun, 11 Apr 2021 11:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Apr 2021 11:22 PM IST
सार

सरकार न्यौता भेजेगी तो बात करेंगे: राकेश टिकैत
'किसान नेता ने कहा, जहां बात रुकी थी, वहीं से शुरू होगी'
हरियाणा के मुख्यमंत्री को बड़ौली में 14 को प्रवेश करने से रोंकेंगे किसान: टिकैत
खाप पंचायतें भी संयुक्त किसान मोर्चा के साथ 

विज्ञापन
bhartiya kisan union leader Rakesh Tikait says if government sends an invitation, we will talk
राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनिन - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन ( अराजनैतिक)  के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा है कि सरकार यदि संयुक्त किसान मोर्चा को वार्ता को न्यौता भेजेगी तो मोर्चा उस पर विचार करेगा। सरकार से वार्ता वहीं से शुरू होगी, जहां 22 जनवरी को रुकी थी। तीनों काले कृषि कानूनों की वापसी , एमएसपी के लिए कानून पर बात होगी। किसानों के मुद्दे वहीं रहेंगे। यह बातें राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार के कृषि मंत्री की ओर से आए बयान के जबाब में कहीं। 
विज्ञापन


रविवार को चौधरी राकेश टिकैत सिंघु बार्डर पर आयोजित सर्वखाप पंचायत में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि  14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस पर किसानों का मोर्चों  संविधान बचाओ दिवस मनाएगा। 
विज्ञापन


उससे पहले 13 अप्रैल को आंदोलन के सभी मोर्चों पर खालसा पंथ स्थापना दिवस मनाया जाएगा और जलियांवाला बाग कांड की बरसी पर शहीदों को याद किया जाएगा।       

कृषि मंत्री के बयान के सवाल पर चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार जैसे 22 जनवरी से पहले संयुक्त किसान मोर्चा को वार्ता का न्यौता भेजती रही है, उसी तरह न्यौता भेजेगी, तो मोर्चा उस पर विचार करेगा। वार्ता के मुद्दों के सवाल पर उन्होंने दो टूक कहा कि वार्ता के मुद्दे पहले वाले ही रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्यमंत्री को बड़ौली में 14 को प्रवेश करने से रोंकेंगे किसान: टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को 14 अप्रैल को पानीपत के बड़ौली में आयोजित कार्यक्रम में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। आरोप लगाया कि बाबा साहेब की प्रतिमा के अनावरण की आड़ में खट्टर के पहुंचने से आपसी ताना बाना खराब हो सकता है। 

संयुक्त किसान मोर्चा मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के खिलाफ है और तमाम खाप पंचायतें भी साथ हैं। 14 अप्रैल को बडौली में डॉ. बी आर अंबेडकर की मूर्ति के अनावरण के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। टिकैत ने कहा कि हम, बाबा साहेब की प्रतिमा के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन मोर्चा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के खिलाफ है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री यहां प्रतिमा का अनावरण करने नहीं बल्कि भाजपा के इशारे पर ऐसा कर रहे हैं ताकि इस क्षेत्र में सामाजिक ताना बाना खराब हो। टिकैत ने कहा कि इस क्षेत्र में शांति और अमन को खराब नहीं होने देंगे। टिकैत ने कहा कि अगर इस प्रतिमा का अनावरण कोई और करना चाहता है तो इजाजत होगी। 

26 नवंबर, 2020 से दिल्ली की सीमाओं पर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर के किसान अभी भी डेरा डाले हुए हैं। तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने सहित एमएसपी की गारंटी की मांग पर किसान दिल्ली की सीमाओं पर पिछले करीब साढ़े चार महीने से डटे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed