{"_id":"603e50bab67fe4062f5dfb99","slug":"bhartiya-kisan-morcha-announced-in-assembly-elections-we-will-not-support-any-party-but-appeal-to-people-to-vote-for-candidates-who-can-defeat-bjp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त किसान मोर्चा का एलान, पांच राज्यों के लोगों से भाजपा को वोट न देने की करेंगे अपील, छह मार्च को एक्सप्रेसवे करेंगे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त किसान मोर्चा का एलान, पांच राज्यों के लोगों से भाजपा को वोट न देने की करेंगे अपील, छह मार्च को एक्सप्रेसवे करेंगे जाम
Tue, 02 Mar 2021 08:20 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 02 Mar 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- फोटो : एएनआई
देश के पांच राज्यों में इसी माह से विधानसभा चुनाव के मतदान की शुरुआत होगी। इन राज्यों में भाजपा मजबूती से चुनाव लड़ रही है। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने घोषणा की है कि वो इन राज्यों के लोगों से चुनाव में भाजपा को वोट न देने की अपील करेंगे।
भारतीय किसान यूनियन के बलबीर एस राजेवाल ने कहा कि हम पश्चिम बंगाल और केरल में चुनावों के लिए दल भेजेंगे। हम किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे, लेकिन लोगों से अपील करेंगे कि वे उन उम्मीदवारों को वोट दें, जो भाजपा को हरा सकते हैं। हम लोगों को किसानों के प्रति मोदी सरकार के रवैये के बारे में बताएंगे।
संयुक्त किसान मोर्चा के योगेंद्र यादव ने कहा कि 10 ट्रेड संगठनों के साथ हमारी मीटिंग हुई है। सरकार सार्वजनिक क्षेत्रों का जो निजीकरण कर रही है उसके विरोध में 15 मार्च को पूरे देश के मजदूर और कर्मचारी सड़क पर उतरेंगे और रेलवे स्टेशनों के बाहर जाकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि सरकार की तरफ से इस आंदोलन को समाप्त करने का प्रयास किया गया था। केंद्र सरकार में हरियाणा के जो तीन मंत्री हैं, उनके गांव में प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी।

योगेंद्र यादव ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में हमने 15 मार्च तक कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया है। छह मार्च को किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे होंगे। इस दिन किसान सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर यातायात को अलग-अलग स्थानों पर रोकेंगे।
संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी प्रदर्शन स्थलों पर महिला प्रदर्शनकारियों को सामने लाया जाएगा। पांच मार्च से कर्नाटक में एमएसपी दिलाओ आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसमें पीएम से फसलों के लिए एमएसपी सुनिश्चित करने को कहा जाएगा।
We'll send teams to poll-bound states -- to West Bengal and Kerala. We will not support any party but appeal to people to vote for the candidates who can defeat BJP. We will tell people about Modi govt's attitude towards farmers: Balbir S Rajewal, Bhartiya Kisan Union pic.twitter.com/ZceYTgSYUm
— ANI (@ANI) March 2, 2021