फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Bhagwant Mann will come with his cabinet on Monday will implement education and health model in Punjab

दौरा: सीएम भगवंत मान अपने कैबिनेट के साथ आज आएंगे दिल्ली, शिक्षा व स्वास्थ्य मॉडल को पंजाब में करेंगे लागू

Mon, 25 Apr 2022 02:18 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 25 Apr 2022 02:18 AM IST
सार

आम जनता को उनके घर के पास ही स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में दिल्ली सरकार सक्षम हैं और इस नीति से सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में कैसे कमी आई है।

विज्ञापन
Bhagwant Mann will come with his cabinet on Monday will implement education and health model in Punjab
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गये कार्य को देखने आएंगे। मान के साथ पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री के अलावा मुख्य सचिव, स्वास्थ्य व शिक्षा सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

 
दो दिवसीय (सोमवार व मंगलवार) दौरे के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार के स्कूलों और अस्पतालों में किए गए बदलावों के बारे में अवगत होंगे। इसके बाद पंजाब में भी दिल्ली के शिक्षा व स्वास्थ्य मॉडल को लागू करवाएंगे। प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली सरकार के मंत्री, अधिकारी स्कूल व अस्पतालों में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा करेंगे। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व मंत्रियों के अलावा दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


मोहल्ला व पॉलीक्लीनिक से भी प्रतिनिधिमंडल को अवगत किया जाएगा। बताया जाएगा कि कैसे आम जनता को उनके घर के पास ही स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में दिल्ली सरकार सक्षम हैं और इस नीति से सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में कैसे कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व भी देश-विदेश से कई बड़ी हस्तियां दिल्ली मॉडल को देखने जा चुकी हैं। पिछले दिनों ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी स्कूल व मोहल्ला क्लीनिक को देखने पहुंचे थे। दिल्ली मॉडल को देखकर स्टालिन मुरीद हो गए और चेन्नई में एक विश्व स्तरीय सरकारी मॉडल स्कूल स्थापित करने की बातें भी कहीं, अरविंद केजरीवाल को तमिलनाडु आने का निमंत्रण भी दिया जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed