{"_id":"6a452437015d0643ea0b7602","slug":"bengal-mango-fair-set-up-in-chittaranjan-park-himsagar-in-highest-demand-ashram-news-c-340-1-del1011-143580-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: चितरंजन पार्क में सजा बंगाल मैंगो मेला, हिमसागर की सबसे ज्यादा मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: चितरंजन पार्क में सजा बंगाल मैंगो मेला, हिमसागर की सबसे ज्यादा मांग
विज्ञापन
5 जुलाई तक चलने वाले मेले में 12 किस्म के आम लोगों को आकर्षित कर रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी के चितरंजन पार्क में पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से बंगाल मैंगो मेला लगाया गया है। 5 जुलाई तक चलने वाले इस मेले में पश्चिम बंगाल से लाए गए 12 किस्म के आम लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचकर बंगाल के मशहूर आम खरीद रहे हैं। मेले में हिमसागर, लंगड़ा, आम्रपाली, मालदा, फजली, कृष्ण भोग, लखन भोग और अमित भोग समेत कई किस्म के आम बिक्री के लिए रखे गए हैं। आम विक्रेता रमन दास ने बताया कि उनका बचपन पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बीता है, इसलिए उन्हें आमों की अच्छी जानकारी है। उन्होंने कहा कि फजली आम देखने में साधारण लगता है लेकिन इसका स्वाद बहुत अच्छा होता है। वहीं, दिल्ली में हिमसागर आम आसानी से नहीं मिलता, इसलिए इसकी सबसे ज्यादा मांग है। विक्रेता देवेंद्र ने बताया कि पिछले साल यह मेला जनपथ में लगाया गया था लेकिन इस बार चितरंजन पार्क में आयोजन किया गया है। यहां बड़ी संख्या में बंगाली परिवार रहते हैं, जिससे मेले को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सभी आम सीधे पश्चिम बंगाल से मंगाए गए हैं और लोगों का अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा बिक्री हिमसागर, लंगड़ा और आम्रपाली आम की हो रही है। मेले में पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष भी पहुंचे।