फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Beaten to death in Bihar, accused arrested from Delhi

Delhi News: बिहार में की थी पीट-पीटकर कर हत्या, दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Dec 2023 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 08:51 PM IST
विज्ञापन
Beaten to death in Bihar, accused arrested from Delhi
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी को मुकुंदपुर से दबोचा, पिछले करीब डेढ़ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा
विज्ञापन

पुलिस से बचने के लिए आरोपी लगातार बदल रहा था ठिकाने
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बिहार में मंगनी समारोह के दौरान एक युवक ने मामूली बात पर दूसरे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बाद में आरोपी फरार हो गया। डेढ़ साल तक आरोपी पुलिस को चकमा देने में कामयाब भी रहा। अब जानकारी जुटाने के बाद दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी को दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सिवान, बिहार निवासी जितेंद्र राम (42) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि मंगनी समारोह के दौरान मरने वाले युवक ने कुछ अपशब्द कह दिए थे। इससे नाराज होकर उसने डंडे से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद फरार हो गया।
अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि छह मई 2022 को बिहार के सिवान स्थित नयनजोत गांव में मंगनी का कार्यक्रम था। वहां पर जितेंद्र राम व एक अन्य युवक था। पार्टी के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस बीच जितेंद्र आग बबूला हो गया। उसने डंडा उठाकर युवक पर हमला करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बीच बचाव के दौरान बाकी लोगों पर भी उसने हमला किया। बाद में आरोपी फरार हो गया। जख्मी हालत में युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सिवान जिला के गुठानी थाने में जितेंद्र के खिलाफ मारपीट, हत्या का प्रयास, हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा। बिहार पुलिस लगातार उसकी तलाश करती रही। दिल्ली में अपराध शाखा की टीम को सूचना मिली कि हत्या के मामले में शामिल एक आरोपी मुकुंदपुर इलाके में छिपकर रह रहा है। वह भलस्वा झील के पास किसी से मिलने आने वाला है। सूचना के बाद आरोपी को दबोच लिया गया।

जितेंद्र की गिरफ्तारी के संबंध में दिल्ली पुलिस ने बिहार पुलिस को सूचना दे दी है। दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी कहां-कहां छिपकर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed