{"_id":"61db2d816702da3e746c6e32","slug":"be-alert-delta-was-also-found-among-omicron-infected-ashram-news-noi626059592","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछली लहर के बराबर पहुंची दिल्ली, 22 हजार से ज्यादा मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछली लहर के बराबर पहुंची दिल्ली, 22 हजार से ज्यादा मिले संक्रमित
विज्ञापन
रविवार को लाजपत नगर मार्केट में सप्ताहांत कर्फ्यू की वजह से बंद पड़ी दूकाने और सड़क पर पसरा सन्न?
- फोटो : Ashram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। महज दो सप्ताह में ही दिल्ली पिछली लहर के बराबर पहुंच गई है। पिछले एक दिन में 22 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इससे पहले मई 2021 में एक दिन में 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि 96,678 नमूनों की जांच में 23.53 फीसदी संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 22,751 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 10179 मरीजों को छुट्टी भी मिली है, लेकिन इस बीच 17 मरीजों की मौत हो गई। इससे पहले 14 जून को एक दिन में 16 मरीजों की मौत हुई थी।
आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में अभी कोरोना की पांचवीं लहर चल रही है। पिछले साल अप्रैल से मई के बीच चौथी लहर में सबसे अधिक 28,395 मामले 20 अप्रैल को सामने आए थे। यह पीक आने में दिल्ली को करीब एक महीने से ज्यादा का समय लगा था। क्योंकि, तब दो मार्च से संक्रमितों की संख्या रोजाना बढ़ने लगी थी। इस बार ओमिक्रॉन वैरिएंट के चलते 28 दिसंबर से दैनिक मामलों में उछाल आया और महज 13 दिन में ही यह चौथी लहर के पीक तक जा पहुंचे हैं।
राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 15,49,730 हो गई है। इनमें से 14,63,837 मरीज ठीक हुए और 25,160 ने दम तोड़ दिया। फिलहाल, 60,733 संक्रमित उपचाराधीन हैं। इनमें से 35,714 मरीज अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। 650 मरीजों को कोविड निगरानी स्वास्थ्य केंद्रों में रखा गया है। इनके अलावा अस्पतालों में 1618 मरीज भर्ती हैं। अस्पतालों में भर्ती 440 मरीजों को ऑक्सीजन थेरेपी जा रही है। 310 मरीजों की हालत गंभीर है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है। 44 मरीजों की स्थिति अति गंभीर है, जिन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।
विज्ञापन
11 हजार इलाके कंटेनमेंट जोन
हर दिन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से दिल्ली में लगातार नए इलाके सील किए जा रहे हैं। भले ही दिल्ली में अभी सप्ताहांत कर्फ्यू लगा हो, लेकिन यहां के 11 हजार से ज्यादा इलाके पूरी तरह से कंटेनमेंट जोन में आ चुके हैं। सभी 11 जिलों में कुल 11487 कंटेनमेंट जोन बने हैं, जहां एक तरह से लॉकडाउन लगाया गया है। इन जोन में आपात स्थिति को छोड़ अन्य किसी भी तरह की छूट नहीं दी गई है।
हर चौथे किशोर ने ली पहली खुराक
दिल्ली में अभी 15 से 17 वर्ष की आयु के किशोरों को वैक्सीन लगाई जा रही है। तीन से नौ जनवरी के बीच 2.51 लाख से अधिक ने पहली खुराक ली है। इस आयुवर्ग की कुल आबादी 10.84 लाख के आसपास है। इसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने स्वीकार किया है कि इस समय हर चौथे किशोर ने वैक्सीन की पहली खुराक हासिल कर ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस माह के आखिर तक दिल्ली 100 फीसदी किशोर टीकाकरण लक्ष्य हासिल करेगी।