फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Bawana's air remained the most polluted on the second day as well

दूसरे दिन भी सबसे प्रदूषित रही बवाना की हवा

Sat, 31 Oct 2020 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bawana's air remained the most polluted on the second day as well
दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास एनएच-9 पर शुक्रवार रात छाया रहा स्मॉग। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं और मौसमी दशाओं के कारण राजधानी की हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में 21 अंकों के सुधार के बाद भी दिल्ली इस श्रेणी से बाहर नहीं निकल पाई। औसत एक्यूआई 374 रहा, जो बृहस्पतिवार को 395 था। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु मानक संस्था सफर के अनुसार, बवाना इलाके की हवा लगातार दूसरे दिन राजधानी में सबसे अधिक प्रदूषित रही। वहां का एक्यूआई 447 रिकॉर्ड किया गया, जो एक दिन पहले 453 था। यह स्थिति बेहद गंभीर श्रेणी में आती है। सफर का पूर्वानुमान है कि शनिवार और रविवार को स्थिति में सुधार हो सकता है।
विज्ञापन

पराली जलने पर उत्पन्न होने वाले पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 की भागीदारी राजधानी में 19 फीसदी रही है। बृहस्पतिवार को यह 36 फीसदी दर्ज की गई थी, जो इस सीजन में सबसे अधिक थी। बुधवार को इसका स्तर 18 फीसदी, मंगलवार को 23, सोमवार को 16, रविवार को 19 और शनिवार को नौ फीसदी रहा था।
विज्ञापन

सफर के अनुसार, हवा की गति में बदलाव के कारण एक्यूआई में सुधार की उम्मीद है। एक नवंबर के बाद से फिर से गुणवत्ता खराब हो सकती है। राजधानी में हॉटस्पॉट क्षेत्रों की बात करें तो शादीपुर में एक्यूआई 417, पटपड़गंज में 406, बवाना में 447 और मुंडका में 427 रहा। बता दें कि बृहस्पतिवार को राजधानी में जनवरी के बाद से सबसे अधिक प्रदूषण दर्ज किया गया था। इसकी प्रमुख वजह पराली जलाने की घटनाएं रही थी। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने के साथ न्यूनतम तापमान भी 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है एक्यूआई के मानक
- 0 से 50 अच्छा
- 51 से 100 संतोषजनक
- 101 से 200 मध्यम
- 201 से 300 खराब
- 301 से 400 बहुत खराब
- 401 से 500 गंभीर माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed