फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Banned organization Hamas hacked Indian businessman account cryptocurrency transfer security agencies were blown away

दिल्ली: प्रतिबंधित संगठन 'हमास' ने लगा दी भारतीय कारोबारी के खाते में सेंध, क्रिप्टोकरंसी ट्रांसफर, सुरक्षा एजेंसियों के उड़े होश 

Mon, 24 Jan 2022 08:49 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 24 Jan 2022 08:49 PM IST
सार

आईएफएसओ यूनिट के पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि पश्चिम विहार के एक कारोबारी ने पुलिस से शिकायत की थी कि किसी ने उसके मोबाइल वॉलेट से क्रिप्टोकरंसी (6.2 बिटक्वाइन, 9.79 एथैरम और 2.44 बिटक्वाइन कैश) उड़ा ली थी।

विज्ञापन
Banned organization Hamas hacked Indian businessman account cryptocurrency transfer security agencies were blown away
क्रिप्टोकरेंसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इजरायल की नाक में दम करने वाले फिलिस्तीनी प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'हमास' ने भारतीय कारोबारी के खाते में सेंध लगा दी है। दिल्ली के पश्चिम विहार निवासी एक कारोबारी के खाते से वर्ष 2019 में करीब 30.85 रुपये कीमत की क्रिप्टोकरंसी को उसके मोबाइल वॉलेट से उड़ा लिया गया। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

विज्ञापन


बाद में इसकी छानबीन स्पेशल सेल के इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटजिक ऑपरेशन्स (आईएफएसओ) यूनिट को सौंप दी गई। कुछ ही दिनों की जांच के बाद यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कारोबारी के खाते से तीन अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर हुई। हैक कर चोरी की गई क्रिप्टोकरंसी की कीमत फिलहाल चार करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। जिन वॉलेट में रकम ट्रांसफर हुई है उसे हमास की मिलिट्री विंग अल-कस्साम ब्रिगेड्स इस्तेमाल कर रहा है। इस खुलासे के बाद से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


मोबाइल को हैक कर वारदात को अंजाम
आईएफएसओ यूनिट के पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि पश्चिम विहार के एक कारोबारी ने पुलिस से शिकायत की थी कि किसी ने उसके मोबाइल वॉलेट से क्रिप्टोकरंसी (6.2 बिटक्वाइन, 9.79 एथैरम और 2.44 बिटक्वाइन कैश) उड़ा ली थी। इसकी भारतीय रुपयो में कीमत करीब 30,85,845 (30.85 लाख) थी। अज्ञात शख्स ने उसके मोबाइल को हैक कर वारदात को अंजाम दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद वर्ष 2019 में पश्चिम विहार थाने में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच स्थानीय पुलिस से लेकर आईएफएसओ यूनिट को सौंप दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिप्टोकंरसी आतंकी संगठन हमास के मिलिट्री विंग अल-कस्साम ब्रिगेड्स के खाते में पहुंची थी
मामले की जांच को आगे बढ़ाया गया तो पुलिस के होश उड़ गए। क्रिप्टोकंरसी विभिन्न माध्यमों से होते हुए फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के मिलिट्री विंग अल-कस्साम ब्रिगेड्स के खाते में पहुंची थी। जिस वॉलेट में करंसी पहुंची थी उस पर इजरायल की 'नेशनल ब्यूरो फॉर काउंटर टेरर फाइनेंसिंग' ने प्रतिबंध लगाया हुआ था। जिस वॉलेट में रकम पहुंची थी, उसका संबंध आतंकी 'मोहम्मद नासिर इब्राहिम अब्दुल्लाह' से था।

क्रिप्टोकरंसी को बच्चों की पोर्न साइट से होते हुए यहां भेजा गया 
पुलिस के मुताबिक कई निजी क्रिप्टोकरंसी वॉलेट से होते हुए पैसा इस संगठन के वॉलेट में पहुंचता था। बाद में इस पैसे का इस्तेमाल इजरायल से लड़ाई व दूसरी आतंकी घटनाओं के लिए किया जाता था। इसके अलावा बाकी जिन दो खातों में क्रिप्टोकरंसी ट्रांसफर हुई थी उनका संबंध मिस्र के गीजा निवासी अहमद मरजूक था। इसके अलावा एक अन्य वॉलेट जिसमें क्रिप्टोकरंसी पहुंची उसका संबंध रामल्लाह, फिलिस्तीन निवासी अहमद क्यू एच सफी से है। इन सभी के वॉलेट में रकम अलग-अलग खातों से होते हुए पहुंची। दूसरी ओर जांच के दौरान यह भी पता चला कि क्रिप्टोकरंसी को यूके की एक प्रसिद्ध सट्टे की साइट और बच्चों की पोर्न साइट से होते हुए यहां भेजा गया था। इजरायल को हमास के धन जुटाने के बारे में पत चला तो उसने कई वॉलेट की जानकारी भारत समेत कई देशों से सांझा की थी।

मोसाद से मिली थी लीड
दिल्ली सूत्रों का कहना है कि क्रिप्टोकरंसी चोरी करने के बाद पुलिस जांच में जुटी थी, इस दौरान इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद ने भारतीय एजेंसियों को हैकिंग की लीड दी। अलर्ट मिलते ही फौरन दिल्ली पुलिस आयुक्त ने मामले की स्थानीय पुलिस से लेकर आईएफएसओ यूनिट को दे दी गई। इसके बाद पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा व उनकी टीम ने इसकी जांच शुरू की। जिन वॉलेट के जरिये रकम ट्रांसफर होकर हमास तक पहुंची पुलिस ने उनकी भी पहचान कर ली। भारतीय खुफिया एजेंसियों को जब पता चला कि क्रिप्टोकरंसी चोरी होकर हमास तक पहुंची तो उनकी चिंताए बढ़ गईं। पैसा हमास की सैन्य शाखा अल-कस्साम ब्रिगेड्स के पास पहुंचा था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए मनी लांड्रिंग के रुपयों का इस्तेमाल किया जा रहा है।


हमास के अल-कस्साम ने चंदे के रूप में बिटक्वाइन की मांग थी
विश्व के कई देशों की ब्लैक लिस्ट में डाले गए आतंकवादी संगठन हमास को क्रिप्टोकरंसी के इस्तेमाल के लिए जाना जाता है। सूत्रों का कहना है कि कई साल पूर्व अल-कस्साम ब्रिगेड्स ने अपने सोशल मीडिया पेज को आतंकी अभियान की फंडिंग के लिए इस्तेमाल किया था। इन्होंने सीधे अपने पेज पर बिटक्वाइन दान में देने की मांग की थी। डार्कनेट भी इसकी जानकारी डाली गई थी। बकायदा चुपचाप दान करने के लिए वीडियो बनाकर उसमें निर्देश भी दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed