{"_id":"61eeffaa6116930f987b96a6","slug":"bank-woman-manager-molested-jumped-from-moving-auto-ashram-news-noi6286733170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की महिला मैनेजर से छेड़छाड़, चलते ऑटो से कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक की महिला मैनेजर से छेड़छाड़, चलते ऑटो से कूदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। आईटीओ के नजदीक सोमवार सुबह एक ऑटो चालक ने बैंक की महिला मैनेजर से छेड़छाड़ की। पीड़िता ने चलते ऑटो से कूदकर जान बचाई। आरोपी पीड़िता का मोबाइल और बैग लेकर फरार हो गया। 24 वर्षीय पीड़िता ने परिवार को खबर देने के बाद पुलिस को सूचना दी। आईपी एस्टेट थाने में छेड़छाड़ और लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई। देर रात आरोपी चालक न्यू कर्दमपुरी निवासी राम बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पीड़िता का मोबाइल बरामद कर लिया। साथ ही ऑटो भी जब्त कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता शाहदरा में रहती है। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश स्थित एसबीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है। पिछले दिनों उसे कोविड हो गया था। वह छुट्टी लेकर घर आ गई थी। इस बीच सेहत में सुधार होने के बाद उसे सोमवार सुबह बैंक पहुंचकर वापस ज्वॉइन करना था। सोमवार सुबह करीब 6 बजे वह शाहदरा से एक ऑटो में निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के लिए सवार हुई। चलते समय उसकी मां ने ऑटो का नंबर नोट करने के अलावा उसकी फोटो भी खींच ली ली। चालक पुराने लोहे के पुल से होता हुआ आउटर रिंग रोड पर पहुंचा। आईटीओ के नजदीक सुनसान जगह पर अचानक चालक ने ऑटो रोका और लघुशंका जाने की बात की। मौके पर घना कोहरा था। आने के बाद चालक ने पीड़िता से छेड़छाड़ शुरू कर दी। दोनों के बीच गुत्थम-गुत्थी हो गई। आरोपी ने ऑटो भगा लिया। पीड़िता ने ऑटो रोकने के लिए कहा तो चालक ने ऑटो में डंडा होने की बात कर उसे मारने की धमकी दी। कुछ दूर जाकर जैसे ही ऑटो धीमा हुआ तो पीड़िता ने चलते ऑटो से कूदकर जान बचाई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।