फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ban on felling of trees in the capital

राजधानी में पेड़ों की कटाई पर रोक

Thu, 19 May 2022 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Ban on felling of trees in the capital
नई दिल्ली। हाईकोर्ट न बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में पेड़ों की और कटाई पर रोक लगाते हुए कहा कि शहर में पारिस्थितिक और पर्यावरणीय गिरावट को कम करने का कोई अन्य तरीका नहीं है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति नाजमी वजीरी ने पेड़ों के संरक्षण से संबंधित अवमानना के एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि शहर में पिछले तीन वर्षों में 29,000 से अधिक पेड़ काटे गए। अदालत ने सवाल किया कि क्या दिल्ली में इतनी संख्या को सहन करने की विलासिता की जरूरत है। अदालत ने अगले आदेश तक पेड़ो की कटाई पर रोक लगाते हुए सुनवाई 2 जून तय की है।
विज्ञापन

अदालत ने कहा, संबंधित विभाग ने पिछले तीन वर्षों में कुल 29,946 पेड़ों को काटने की अनुमति दी गई थी, जिसकी गणना के आधार पर प्रति दिन 27 पेड़ आते हैं। 1.13 पेड़ प्रति घंटा। अदालत ने कहा कि जिन पेड़ों को काटने की अनुमति दी गई थी या पेड़ों के प्रत्यारोपण की स्थिति के संबंध में कोई रिकॉर्ड नहीं है। इस बात पर जोर दिया गया है कि पूरी तरह से विकसित पेड़ों के बड़े पैमाने पर काटना पारिस्थितिकी को खराब करता है। अदालत ने कहा यह जनहित के साथ-साथ वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए पर्यावरण की खातिर चीजों की फिटनेस में होगा कि अगली तारीख तक दिल्ली में पेड़ों की कटाई की अनुमति नहीं है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कटाई तभी की जाती है जब आवेदक द्वारा पूर्ण रूप से आश्वासन दिया गया है कि कम से कम वृक्षों को प्रतिरोपित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed