फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AUD sanitation workers staged a protest

Delhi News: एयूडी के सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 15 Sep 2025 09:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
AUD sanitation workers staged a protest
नई दिल्ली। डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (एयूडी) के सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सफाई कामगार यूनियन के बैनर तले किया गया। प्रदर्शन वेतन काटने से लेकर उत्पीड़न सहित कई दूसरे मुद्दों को लेकर था। सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि वर्ष 2019 से 2025 तक वह एक कंपनी के लिए अनुबंधित थे मगर कुछ महीनों से उस कंपनी से हटाकर कर्मचारियों को दूसरी एजेंसी से अनुबंधित कर दिया गया है। इसके बाद से कर्मचारियों का शोषण जारी है। मनमाने तरीके से स्थानांतरण किया जा रहा है। महिलाओं से बदसलूकी और जाति-सूचक गालियां दी जा रही हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की गई। समस्याओं का निवारण न होने की स्थिति में कर्मचारियों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed