फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Atul Kishan Sharma coming out as a role model for youth

युवाओं के रोल मॉडल बनकर सोशल मीडिया पर छा रहे हैं अतुल किशन शर्मा

Thu, 10 Dec 2020 02:35 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 10 Dec 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Atul Kishan Sharma coming out as a role model for youth
अतुल किशन शर्मा - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में नई दिल्ली के अतुल ने कुछ ऐसे काम किए जिससे वो युवाओं के लिए एक मिसाल पेश कर रहे हैं। अतुल प्रसिद्ध यूथ इंफ्लुएंसर हैं। 22 साल की उम्र में अतुल किशन शर्मा, किशन इवेंट्स के संस्थापक और सीईओ, राशी केबल्स के प्रमुख और सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। 

विज्ञापन


अतुल ने एक छोटी सी उम्र में युवाओं के लिए एक ऐसा बेंचमार्क सेट किया है, जो कि उन्हें सबसे अलहदा और लोकप्रिय बनाता है। दिल्ली में रहने वाले अतुल ने अपनी उद्यमशीलता की यात्रा की शरूआत महज 17 साल की उम्र से कि थी। 
विज्ञापन


उन्होंने डिप्लोमा के बाद 2015 में 'किशन इवेंट्स' की स्थापना की, जो वर्तमान में हरियाणा की कलाकार और इवेंट ऑर्गनाइजेशन कंपनी में से एक है। अतुल ने अक्की कल्याण, सुमित गोस्वामी, शिवा पंडित, वाईसी गुर्जर जैसे कुछ सबसे प्रिय और प्रसिद्ध कलाकारों के साथ काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सभी कलाकार संगीत उद्योग में काम कर रहे हैं और इसमें कई पंजाबी कलाकार हैं। जैसे करण शेम्बी, परमिश वर्मा। पारंपरिक मनोरंजन उद्योग के अलावा अतुल ने लोकप्रिय युट्यूबर्स जैसे हाफ इंजीनियर, जतिन शर्मा, प्रदीप खेरा के साथ काम किया है। 

अतुल यूटयूब और टिक टॉक पर लोकप्रिय हैं। उनकी अभिनय प्रतिभा को दर्शकों द्वारा सराहा और पसंद किया गया है। यूट्यूब पर उनके म्यूजिक एलबम ने अपनी अलग ही पहचान बनाई है। 


"दो घूंट" और "औकात में" जैसे गाने यूट्यूब पर बेहद पसंद किए गए और काफी ट्रेंडिंग भी रह चुके हैं। वह इंस्टाग्राम पर 115 हजार से अधिक फॉलोअर्स वाले एक्टिव सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और दृढ़ता से मानते हैं कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed