फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Attempted misconduct with a student doing MA in JNU, was given a bluff to get a job

Delhi Crime : जेएनयू में एमए कर रही छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास, नौकरी दिलाने का दिया था झांसा

Fri, 20 May 2022 04:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 May 2022 04:27 AM IST
सार

आरोपी जेएनयू का ही छात्र है। वह नौकरी के बहाने छात्रा को अंधेरे में सुनसान जगह ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने आरोपी हिमांशु रंजन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

विज्ञापन
Attempted misconduct with a student doing MA in JNU, was given a bluff to get a job
JNU - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में एक बार फिर छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। इस बार आरोपी जेएनयू का ही छात्र है। वह नौकरी के बहाने छात्रा को अंधेरे में सुनसान जगह ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने आरोपी हिमांशु रंजन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़िता एमए कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी पढ़ाई को लेकर एक पोस्ट किया था। आरोपी हिमांशु ने 11 मई की सुबह 10 बजे इंस्टाग्राम पर उससे संपर्क किया था। इसके बाद वह नौकरी को लेकर उससे बातचीत करने लगा। 
विज्ञापन

आरोपी ने 14 मई को शाम पौने चार बजे छात्र से संपर्क किया और रात दस बजे इंडिया कॉफी हाउस में मिलने के लिए बुलाया, ताकि वह नौकरी के बारे में बात कर सके। इसके बाद रात करीब 9.53 बजे पीड़िता को फिर फोन किया और कहा कि वह कावेरी छात्रावास के पास खड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा वहां चली गई और दोनों इंडिया कॉफी हाउस की सीढ़ियों में जाकर बात करने लगे। यहां आरोपी ने उसे अश्लील बातें करनी शुरू कर दीं। वह पानी पिलाने के बहाने उसे सुनसान जगह ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा किसी तरह आरोपी के चुंगल से निकलकर भागी और जेएनयू प्रशासन व सिक्योरिटी स्टाफ को शिकायत दी। पुलिस ने 16 मई को मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह मंगोलियन भाषा का पार्ट टाइम कोर्स कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed