{"_id":"61d21c5d0be7ca0e31385970","slug":"attempt-to-extort-20-lakh-rupees-from-businessman-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली करतूत : कारोबारी से 20 लाख रुपये ऐंठने का प्रयास, पुलिस ने दो को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली करतूत : कारोबारी से 20 लाख रुपये ऐंठने का प्रयास, पुलिस ने दो को दबोचा
Mon, 03 Jan 2022 04:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 03 Jan 2022 04:28 AM IST
सार
पुलिस ने रेस्तरां मालिक समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार। एक युवती की रिकॉर्डिंग होने की बात कहकर ब्लैकमेल कर रहा था आरोपी।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक ठग ने प्रसिद्ध ब्रांड की घड़ी बनाने वाले एक कारोबारी को ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपये ऐंठने का प्रयास किया। चितरंजन पार्क पुलिस ने रेस्तरां मालिक और दलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को यह आइडिया फिल्म स्टार शाहरुख खान के बेटे के ड्रग्स मामले से मिला था। एक युवती की रिकॉर्डिंग होने की बात कहकर भी आरोपी ब्लैकमेल कर रहा था।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बुजुर्ग कारोबारी ग्रेटर कैलाश में रहते हैं। उन्होंने 31 दिसंबर को चितरंजन पार्क पुलिस को शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति धमकी भरे व्हाट्सएप कॉल कर 20 लाख रुपये मांग रहा है। पैसे नहीं देने पर शाहरुख खान के बेटे की तरह ड्रग्स के केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। साथ ही, आरोपी कह रहा है कि उसके पास एक युवती की रिकॉर्डिंग है। इसके आधार पर वह उसे गिरफ्तार करा देगा।
विज्ञापन
आरोपी ने कारोबारी को 31 दिसंबर को एम-ब्लॉक ग्रेटर कैलाश में मिलने बुलाया था। इस दौरान भी आरोपी लाजपत नगर निवासी करण ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी। इसके बाद कारोबारी डर गए और उन्होंने चितरंजन पार्क थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
मामला दर्जकर थानाध्यक्ष रीतेश कुमार की टीम ने जांच शुरू की। जांच के बाद चितरंजन पार्क पुलिस ने एक जनवरी को आरोपी करण को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के मोबाइल में कारोबारी को की गई धमकी भरी व्हाट्सएप कॉल का रिकॉर्ड मिल गया। कारोबारी के बेटे के खिलाफ कुछ समय पहले छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में उसके पास युवती की रिकॉर्डिंग थी। इसी को लेकर भी आरोपी कारोबारी को फंसाने की धमकी दे रहा था। आरोपी करण का दक्षिण दिल्ली में रेस्तरां है और वह कागजात ट्रांसफर कराने आदि का भी काम करता था।