{"_id":"5ff94512df470919972b39ae","slug":"at-delhi-kalkaji-police-station-complaint-file-against-vincent-xavier-indian-national-who-carried-the-indian-flag-to-the-us-capitol-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी संसद में प्रदर्शन के दौरान तिरंगा लेकर पहुंचने वाले भारतीय नागरिक पर दिल्ली में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी संसद में प्रदर्शन के दौरान तिरंगा लेकर पहुंचने वाले भारतीय नागरिक पर दिल्ली में केस दर्ज
Sat, 09 Jan 2021 01:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:16 PM IST
विज्ञापन
यूएस कैपिटल के बाहर प्रदर्शनकारी के हाथ में दिखा तिरंगा
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
दिल्ली के कालकाजी पुलिस स्टेशन में आज एक भारतीय मूल के नागरिक के खिलाफ कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में प्रदर्शन के दौरान तिरंगा ले जाने के लिए केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
इस शख्स का नाम विंसेंट जेवियर जो भारतीय मूल का नागरिक है और अमेरिका में रहता है। इसी हफ्ते अमेरिका की कैपिटल बिल्डिंग मेें ट्रंप समर्थकों ने जो प्रदर्शन किया था उस दौरान जेवियर तिरंगा लेकर पहुंच गया।
विज्ञापन
A complaint has been filed at Delhi's Kalkaji Police Station against Vincent Xavier, an Indian national who carried the Indian flag to the US Capitol protest.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 9, 2021
ये है मामला
अमेरिकी संसद पर बुधवार को ट्रंप समर्थकों के हमले व हिंसा के बीच प्रदर्शनकारियों के हाथों में अमेरिकी झंडे के साथ भारतीय राष्ट्रध्वज तिरंगा नजर आया। सोशल मीडिया पर वायरल इससे संबंधित वीडियो में तिरंगा दिखने पर भाजपा नेता वरुण गांधी व शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कड़ा एतराज जताया। बता दें, वाॅशिंगटन स्थित अमेरिकी संसद के बाहर चुनाव में राष्ट्रपति ट्रंप की पराजय से खिन्न होकर उनके समर्थकों ने भारी बवाल मचाया।
जबर्दस्त हंगामे व हिंसा के दौरान कैपिटल बिल्डिंग में स्पीकर नैंसी पेलोसी के दफ्तर में भी तोड़फोड़ की गई। पेलोसी को ट्रंप की कट्टर विरोधी माना जाता है। प्रदर्शन के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक अज्ञात प्रदर्शनकारी तिरंगा लहराता नजर आया, जबकि अन्य के हाथों में अमेरिकी ध्वज थे।