फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi govt 10 week 10 am 10 minute campaign Dengue havoc in Delhi after floods

बाढ़ के बाद दिल्ली में डेंगू का कहर: हर रविवार चलेगा अभियान, 10 हफ्तों तक मांगे 10 मिनट

Thu, 20 Jul 2023 07:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 20 Jul 2023 07:53 AM IST
सार

दिल्ली सरकार ने लोगों को मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सजग किया है। साथ ही 10 हफ्ते 10 मिनट अभियान शुरु करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
delhi govt 10 week 10 am 10 minute campaign Dengue havoc in Delhi after floods
दिल्ली में डेंगू संक्रमण का कहर - फोटो : istock

विस्तार

राजधानी में मच्छरजनित बीमारियों के मामलों में बढ़ोतरी होने पर दिल्ली सरकार ने अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने राजधानी निवासियों से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया से बचाव के लिए हर रविवार, 10 हफ्तों तक, 10 मिनट मांगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह अपने घरों में 10 मिनट तक पानी जमा होने के बारे में मालूम करें और पानी जमा मिलने पर उसे पलट दें।

विज्ञापन

दिल्ली में डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या
स्वास्थ्य मंत्री ने मानसून के दौरान बारिश होने और यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण अनेक इलाकों में बाढ़ का पानी जमा होने के मद्देनजर बुधवार को राजधानीवासियों को सचेत किया। उन्होंने कहा कि मच्छरजनित बीमारियों से पीड़ितों की संख्या बढ़ने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली सरकार का डेंगू के खिलाफ अभियान
वह 10 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार को 10 मिनट अपने लिए दें। दिल्ली सरकार यह अभियान पिछले कई साल से चला रही है। इसके तहत राजधानी में मच्छरजनित बीमारियों पर अंकुश लगाने में कामयाबी भी मिली है। राजधानी में गत सप्ताह डेंगू के 39 मामले सामने आए हैं और इस साल जुलाई माह तक 163 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। गत दो वर्षों की तुलना में यह संख्या काफी अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed