फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   arvind Kejriwal starts food distribution campaign will get free food for two times No one will go hungry 

नया अभियान: दिल्ली में अब कोई नहीं रहेगा भूखा, मुफ्त मिलेगा दो वक्त का खाना

Sun, 08 Aug 2021 02:15 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 08 Aug 2021 02:15 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर हम इन सभी लोगों को रोजाना दोनों वक्त का पौष्टिक खाना एकदम मुफ्त मुहैया कराएंगे। दिल्ली में किसी को भूखा नहीं सोने देंगे।

विज्ञापन
arvind Kejriwal starts food distribution campaign will get free food for two times No one will go hungry 
सीएम केजरीवाल ने की भोजन वितरण अभियान की शुरुआत - फोटो : अरविंद केजरीवाल के ट्विटर हैंडल

विस्तार

दिल्ली के रैन बसेरों में रह रहे बेघर लोगों के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार यानी आज से भोजन वितरण अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान से कई बेघर लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस नेक काम में एनजीओ अक्षय पात्र फांउडेशन भी दिल्ली सरकार को मदद करेगा।

विज्ञापन


सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के रैन बसेरों में बेघर लोग रहते हैं। ये सबसे गरीब हैं। इनकी तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता है। उन्होंने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर हम इन सभी लोगों को रोजाना दोनों वक्त का पौष्टिक खाना एकदम मुफ्त मुहैया कराएंगे। दिल्ली में किसी को भूखा नहीं सोने देंगे।
विज्ञापन

 


उद्घाटन कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि असली धर्म भूखे को खाना खिलाना है। दिल्ली सरकार 6 हजार से 12 हजार बेघर लोगों को आवास और भोजन उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली भर में 209 रैन बसेरा चलाती है। दिल्ली सरकार ने कोरोना काल में भी रैन बसेरों में दोनों वक्त के खाने का इंतजाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed