फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   arvind Kejriwal request to other state chief minister to provide oxygen to Delhi if they have spare 

केजरीवाल ने सभी मुख्यमंत्रियों से लगाई गुहार : कहा- आपके पास अतिरिक्त ऑक्सीजन है तो दिल्ली को कराएं उपलब्ध 

Sat, 24 Apr 2021 07:20 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 24 Apr 2021 07:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को देश के सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने कि अपील की। केजरीवाल ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्रियों से कहा कि अगर उनके पास अतिरिक्त ऑक्सीजन है तो दिल्ली को उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन
arvind Kejriwal request to other state chief minister to provide oxygen to Delhi if they have spare 
अरविंद केजरीवाल - फोटो : आम आदमी पार्टी के यूट्यूब वीडियो से फोटो ग्रैब

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को देश के सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने कि अपील की। केजरीवाल ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्रियों से कहा कि अगर उनके पास अतिरिक्त ऑक्सीजन है तो दिल्ली को उपलब्ध कराएं। अरविंद केजरीवाल ने पत्र में लिखा कि दिल्ली में ऑक्सीजन का कोई प्लांट नहीं है।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों में कोरोना के गंभीर मामलों में तेजी से वृद्धि के कारण अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो रही है। दिल्ली में ऑक्सीजन की हो रही दैनिक आपूर्ति अस्पतालों की आवश्यकताओं के हिसाब से बहुत कम है। केंद्र सरकार भी इस संबंध में दिल्ली सरकार की काफी मदद कर रही है। हालांकि, कोरोना के प्रसार इतनी तेजी से हो रहा है कि सभी सुविधा अपर्याप्त साबित हो रही है।
विज्ञापन


इसलिए, यदि आप हमें अपने राज्य या अपने राज्य के किसी भी संगठन से टैंकरों के साथ-साथ ऑक्सीजन उपलब्ध करा सकते हैं तो मैं आपका आभारी रहूंगा। संक्रमण के लगातार बढ़ रहे हैं मामलों के चलते दिल्ली में ऑक्सीजन संकट गहरा गया गहरा गया है। कई अस्पतालों में लगातार ऑक्सीजन की कमी बनी हुई है। मरीजों को कोई परेशानी न हो इसके लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अन्य राज्यों से मदद मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीटीबी अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती बंद
जीटीबी अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती बंद कर दी गई है। बेड की संख्या भी घटाकर 700 कर दी गई है। अस्पताल लगातार ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा है। उपचाराधीन मरीजों को कोई परेशानी न हो, इसको देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इससे पहले राजीव गांधी सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल में भी 150 बेड घटाए गए थे।
 

राहुल गांधी ने दिल्ली के अस्पताल में 25 मरीजों की मौत पर दुख जताया
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऑक्सीजन की कमी के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में 25 मरीजों की मौत होने पर शनिवार को दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से कई मरीजों की मौत बहुत दुखद है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के प्रति हैं।’ कांग्रेस नेता ने दिल्ली सरकार और पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करें।

सरोज अस्पताल ने बंद की नई भर्तियां
दिल्ली के सरोज अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत है, जिसके चलते अस्पताल ने नए मरीजों की भर्ती पर रोक लगा दी है और पुराने मरीजों को डिस्चार्ज कर रहे हैं। यह जानकारी अस्पताल के कोविड इंचार्ज ने दी। सरोज अस्पताल ने बताया कि उसके कर्मी पांच दिन से ऑक्सीजन पाने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं। अब हम थक चुके हैं इसलिए प्रयास छोड़ रहे हैं। सभी प्रयास विफल हुए हैं। हमें अपने कोटे की दवाई और ऑक्सीजन नहीं मिली और सरकार हमें ये सब उपलब्ध कराने में नाकाम रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed