फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Arrested for killing an elderly person living alone in a house during robbery

दिल्ली : लूटपाट के दौरान घर में अकेले रह रहे बुजुर्ग की हत्या करने वाला गिरफ्तार, बदमाश के निशानदेही पर एक खरीदार को दबोचा

Sun, 30 May 2021 11:19 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 30 May 2021 11:19 PM IST
सार

जिला पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि 28 मई की सुबह सागरपुर के गीतांजली पार्क के एक मकान में रहने वाले बुजुर्ग के घर से बाहर नहीं निकलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस उक्त पते पर पहुंची और किसी तरह घर में प्रवेश कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Arrested for killing an elderly person living alone in a house during robbery
arrest - फोटो : istock

विस्तार

सागरपुर थाना पुलिस ने लूटपाट के दौरान घर में अकेले रह रहे बुजुर्ग की हत्या करने वाले बदमाश को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश के निशानदेही पर पुलिस लूट का सामान खरीदने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने दो चेक बुक, एक एटीएम कार्ड, एक मोबाइल फोन, सोने की चेन और अंगूठी बरामद की है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि 28 मई की सुबह सागरपुर के गीतांजली पार्क के एक मकान में रहने वाले बुजुर्ग के घर से बाहर नहीं निकलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस उक्त पते पर पहुंची और किसी तरह घर में प्रवेश कर जांच शुरू की। घर के बाथरूम के पास बुजुर्ग सुनील सहगल अचेत अवस्था में पड़े मिले। जिन्हें सफदरजंग अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। सुनील के नाक से खून निकल रहा था और उनके चेहरे आंख पर सूजन था।
विज्ञापन


सुनील की बेटी मुक्ता ने पुलिस को बताया कि पिछले साल मां की मृत्यु के बाद उसके पिता यहां अकेले रहते थे। उसका भाई नितिन वसंत कुंज में रहता है, जबकि वह अपने पति के साथ वेस्ट पटेल नगर में रहती है। घर कर छानबीन के बाद उसने बताया कि कुछ जेवरात, पिता का एटीएम कार्ड व अन्य सामान घर से गायब है। उसने बताया कि उसके एक दिन पहले उसके पिता के एटीएम कार्ड से 41 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज भी आया था। पुलिस ने सेंधमारी के दौरान हत्या करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे और तकनीकी जांच के बाद सागरपुर में रहने वाले बदमाश सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। सन्नी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और उसके निशानदेही पर पुलिस ने लूट का सामान खरीदने वाले वेस्ट सागरपुर निवासी भानु को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि सन्नी पर पहले से लूटपाट और मादक द्रव्य की तस्करी का मामला दर्ज है। जबकि भानु पर कोई मामला दर्ज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed