{"_id":"60e311e08ebc3eccc45f4d4c","slug":"application-process-starts-in-delhi-skill-and-entrepreneurship-university-from-july-6-last-date-august-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडमिशन: दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी में आज से दाखिले शुरू, 10 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडमिशन: दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी में आज से दाखिले शुरू, 10 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
Tue, 06 Jul 2021 03:44 AM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 06 Jul 2021 03:44 AM IST
सार
दिल्ली के छात्रों के लिए 85 फीसदी सीट आरक्षित रहेंगी। इस बार डेटा एनालिटिक्स, ई-कॉमर्स ऑपरेशंस, मेडिकल लैब टेक्नॉलॉजी के नए कोर्सेज भी शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार के दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (डीएसईयू) में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए 6 जुलाई (मंगलवार) से ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। यूनिवर्सिटी में उपलब्ध 11 कौशल आधारित स्नातक और डिप्लोमा कोर्सेज की छह हजार से अधिक सीटों पर दाखिले के लिए 10 अगस्त तक आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
दिल्ली के छात्रों के लिए 85 फीसदी सीट आरक्षित रहेंगी। इस बार डेटा एनालिटिक्स, ई-कॉमर्स ऑपरेशंस, मेडिकल लैब टेक्नॉलॉजी के नए कोर्सेज भी शुरू किए गए हैं। डीएसईयू की उपकुलपति प्रो निहारिका वोहरा ने डिजिटल प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा कि डीएसईयू द्वारा शुरू किए गए सभी कोर्स इंडस्ट्री के साथ जुड़े हुए हैं, जिससे कि विद्यार्थियों के कौशल का विकास हो।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा लॉन्च किए गए नए पाठ्यक्रमों में ई-कॉमर्स संचालन, डेटा विश्लेषण, डिजिटल डिजाइन एंड मीडिया, फैसिलिटीज एंड हाइजीन मैनेजमेंट, मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी आदि शामिल हैं। डीएसईयू एंटरप्रेन्योरशिप और एंटरप्रेन्योर को बढ़ावा देता है। इसलिए हमारे सभी डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रम इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं, ताकि हमारे सभी विद्यार्थी इंडस्ट्री से रोजगार और वास्तविक जीवन के कौशलों को सीख सकें। डीएसईयू के सभी कोर्सेज में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2019 के तहत मल्टीपल एंट्री-एग्जिट का विकल्प भी दिया गया है।
विज्ञापन
प्रो वोहरा ने बताया कि कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए डीएसईयू में दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थी डीएसईयू के केंद्रीकृत एडमिशन पोर्टल पर जाकर दाखिला ले सकते हैं। विवि ने दाखिला प्रक्रिया को आसान बनाने और अभ्यर्थियों की मदद केलिए एक टोल फ्री नंबर 18003093209 भी जारी किया है। इसके अलावा दाखिला संबंधी प्रश्नों व फॉर्म भरने के लिए तकनीकी सहायता के लिए एक अन्य नंबर 011-41169950 शुरू किया है।
इसकेसाथ ही यूनिवर्सिटी के सभी संस्थानों में दाखिला काउंसलिंग रूम व वर्चुअल वॉक इन हेल्प डेस्क भी शुरू किए गए हैं। डीएसईयू के दिल्ली में स्थित 13 कैंपस में 15 डिप्लोमा प्रोग्राम, 18 अंडरग्रेजुएट कोर्स (11 फ्लैगशिप कोर्स, बीसीए व 6 बीटेक पाठ्यक्रम) व 2 पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्स के लिए दाखिला दिया जाएगा।
पीईजीटीएम टेस्ट से कोर्स को चुन सकेंगे विद्यार्थी
यहां दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी अपने लिए उपयुक्त कोर्स का चयन भी कर सकेंगे। इसके लिए एक टेस्ट पीईजीटीएम (पर्सनेल्टी एंटरप्रेन्योरियल माइंडसेट एंड जनरल एबेलिटी टेस्ट) डिजाइन किया गया है। बीटेक को छोड़कर अन्य अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी को इस इंटर प्रोफाइलिंग टेस्ट (पीईजीटीएम) देना होगा। इससे विद्यार्थी उस कोर्स का चयन कर सकेंगे, जिसके लिए वह सबसे ज्यादा उपयुक्त हैं।