फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   applicants for driving license will be able to appear in test in any authority

अनलॉक-3: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए किसी भी अथॉरिटी में टेस्ट में हो सकेंगे शामिल, लेकिन अभी करना होगा इंतजार

Tue, 15 Jun 2021 05:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 15 Jun 2021 05:52 AM IST
सार

सीमित कर्मियों और अधिकारियों के साथ सरकारी दफ्तरों में कामकाज तो शुरू हो गया है लेकिन लॉकडाउन के दौरान लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों की संख्या अधिक होने की वजह से लोगों को कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
applicants for driving license will be able to appear in test in any authority
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को कुछ और दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है। अनलॉक-3 में छूट मिलने के बाद लाइसेंस के लिए दोबारा ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पहली बार आवेदन करने वाले 50 फीसदी आवेदकों को टेस्ट के लिए तारीख दी जा रही है तो लॉकडाउन से पहले अर्जी देने वालों के लिए भी 50 फीसदी सीटें आरिक्षत होंगी। 

विज्ञापन


सीमित कर्मियों और अधिकारियों के साथ सरकारी दफ्तरों में कामकाज तो शुरू हो गया है लेकिन लॉकडाउन के दौरान लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों की संख्या अधिक होने की वजह से लोगों को कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि परिवहन विभाग की ओर से आवेदकों को राहत देने के लिए स्थायी लाइसेंस के लिए किसी भी क्षेत्रीय कार्यालय के लिए किसी भी ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक पर टेस्ट में शामिल हो सकेंगे। 
विज्ञापन


इस दौरान सभी अथॉरिटी में तैनात कर्मी और अधिकारी कोविड संक्रमण से बचाव के लिए एहतियातों का पालन भी सुनिश्चित करेंगे ताकि प्रसार का खतरा न रहे। फिलहाल लर्निंग लाइसेंस के लिए स्लॉट उपलब्ध न होने की वजह से आवेदन नहीं मंगवाए जा रहे हैं। हालात सामान्य होने पर यह सुविधा भी जल्द से जल्द शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय सहायता के लिए 18 तक कर सकेंगे आवेदन 
ऑटो, ई रिक्शा और टैक्सी मालिक अब सरकार से पांच हजार रुपये की वित्तीय सहायता लेने के लिए 18 जून तक आवेदन दे सकते हैं। पहले इसकी तारीख 13 जून तक बढ़ाई गई थी। अनलॉक-3 के दौरान मिली छूट के बाद एक बार फिर राहत के तौर पर आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। पिछले साल भी कोरोना काल में वित्तीय तंगी से राहत देने के लिए दिल्ली सरकार ने ऑटो, ई रिक्शा और टैक्सी मालिकों को वित्तीय सहायता दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed