फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Another opportunity for admission in 10th-12th in government schools

Delhi News: सरकारी स्कूलों में 10वीं-12वी में दाखिले का एक और अवसर

Thu, 13 Jul 2023 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 07:57 PM IST
विज्ञापन
Another opportunity for admission in 10th-12th in government schools
नॉन प्लान दाखिले के तहत 17 जुलाई से दाखिला विंडो खुलेगी
विज्ञापन


कॉमन एडमिशन टेस्ट के माध्यम से होंगे दाखिले, तीन अगस्त को होगा टेस्ट

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के स्कूलों में नॉन प्लान दाखिले के तहत दसवीं-बारहवीं में दाखिला लेने से चूके छात्रों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा निदेशालय की ओर से दाखिला नहीं ले सके छात्रों को दाखिला लेने का एक और अवसर मिलने जा रहा है। इसके लिए दाखिले की खिड़की 17 जुलाई से खुलेगी। आवेदन के इच्छुक छात्र 26 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। दाखिले के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (सीएटी) होगा। यह टेस्ट तीन अगस्त को आयोजित किया जाएगा। टेस्ट का रिजल्ट सात अगस्त को जारी होगा।

बारहवीं में दाखिले के लिए साइंस स्ट्रीम के साथ गणित लेने के लिए 55 फीसदी, कॉमर्स के साथ गणित लेने के लिए 50 फीसदी अंक, ह्यूमेनिटीज के विषय लेने के लिए दसवीं में पास होना जरूरी है। दसवीं में दाखिले के लिए नौवीं में पास होना जरूरी है। मालूम हो कि सरकारी स्कूलों में नॉन प्लान दाखिलों के तहत उन बच्चों को दाखिला दिया जाता है, जो किसी अन्य स्कूल से दाखिला लेना चाहते हों।
विज्ञापन


इससे पहले दसवीं व बारहवीं कक्षा में नॉन प्लान दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 26 अप्रैल से शुरू की गई थी। इसके तहत आवेदन करने के लिए छह मई तक का समय मिला था। इस प्रक्रिया के दौरान कई छात्र आवेदन नहीं कर सके। इसके बाद से कई अभिभावक व छात्र शिक्षा निदेशालय से दाखिला देने के लिए संपर्क कर रहे थे। ऐसे में निदेशालय ने ऐसे छात्रों को आवेदन करने का एक और अवसर देने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed