फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   anil jain asks bjp workers to go to aware people about vaccination

भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें : जैन

Sun, 04 Apr 2021 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
anil jain asks bjp workers to go to aware people about vaccination
नई दिल्ली। भाजपा कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की अपील सांसद डॉ. अनिल जैन ने की है। उन्हें कोविड टीकाकरण अभियान का केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। डॉ. जैन ने दिल्ली के टीकाकरण केंद्र के अवलोकन के दौरान आम जनता से मुलाकात की और सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। कहा कि सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद नगर निगमों द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्य सराहनीय हैं।
विज्ञापन

शनिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने दक्षिणी दिल्ली एमसीडी के कोविड केंद्रों का अवलोकन किया। इस मौके पर भाजपा सांसद डॉ. अनिल जैन ने यह भी कहा कि पिछले कुछ दिनों में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए टीकाकरण में तेजी लाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खुद हम निगम अस्पतालों में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों का जायजा ले रहे हैं ताकि आम जनता को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की बड़ी संख्या में आना सुकून देता है, क्योंकि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्वदेशी वैक्सीन के प्रति लोगों का विश्वास है जो निडर होकर टीकाकरण का हिस्सा बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन ने कहा कि कोरोना के बढ़ते केस चिंताजनक जरूर हैं, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। हमारे अस्पताल पूरी तरह तैयार हैं और भाजपा कार्यकर्ता भी घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में अगर फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं तो उसके पीछे सिर्फ केजरीवाल सरकार की लापरवाही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कोरोना मुक्त भारत के लिए प्रतिबद्ध है। निगम पूरी तरह कमर कस चुका है और अस्पतालों में टीकाकरण तेज कर दिया गया है। पत्रकारों के लिए एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दरियागंज के वैक्सीनेशन सेंटर में एक कक्ष पत्रकारों के लिए आरक्षित कर दिया है। प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि पत्रकार फ्रंटलाइन कर्मी हैं। हर आयु वर्ग के पत्रकारों को टीका लगवाने की मांग केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed