फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   NIA action against terror intensified raid over 18 places in delhi ncr up and jammu  

आतंक के खिलाफ एनआईए की कार्रवाई तेज: दिल्ली-यूपी और जम्मू के 18 जगहों पर मारे छापे

Tue, 12 Oct 2021 03:11 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 12 Oct 2021 03:11 PM IST
सार

एनआईए ने कश्मीर घाटी में 16 स्थानों पर छापा मारा  है। घाटी में हाल ही में नागरिक हत्याओं के बाद आतंकवादियों के खिलाफ एएनआई ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन
NIA action against terror intensified raid over 18 places in delhi ncr up and jammu  
एनआईए की टीम की कार्रवाई - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आतंकियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। एनआईए ने मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर, यूपी और जम्मू के 18 जगहों पर छापेमारी की है। आतंकी संगठनों के ओवरग्राउंड नेटवर्क (ओजीएन) पर नकेल कसने के लिए मध्य कश्मीर में कई स्थानों को एनआईए निशाना बना रही है।  

विज्ञापन


एनआईए ने दिल्ली और यूपी में छापा मारा है, इसके अलावा कश्मीर घाटी में 16 स्थानों पर छापेमारी की है। एनआईए को सूचना मिली है कि आतंकी दिल्ली-यूपी और आसपास के इलाकों में छुपे हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक इन आतंकियों के पास हथियार और गोला-बारूद भी हो सकता है।
विज्ञापन


घाटी में हाल ही में नागरिक हत्याओं के बाद आतंकवादियों के खिलाफ एनआईए ने कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर में गलबुग काकापोरा निवासी अब खालिक डार के बेटे ओवैस अहमद डार के घर पर छापेमारी की। एनआईए ने परिमपोरा, चट्टाबल, चनापोरा, सोलिना और चट्टाबल में भी आवासों की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली समेत पूरे देश में हमले की धमकी थी। आईएसआई ने हमलों के लिए आतंकी को ट्रेनिंग दी थी। उसके कब्जे से एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। आतंकी अशरफ अली फर्जी आईडी से दिल्ली के लक्ष्मी नगर में रह रहा था। पकड़ा गया आतंकी नेपाल के रास्ते दिल्ली पहुंचा था।

आतंकी संगठनों के साजिशों का पर्दाफाश 
एनआईए ने यह छापा लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेएम), हिज्ब-उल-मुजाहिदीन (एचएम), अल बद्र, द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ), पीपल अगेंस्ट फासिस्ट फोर्सेज (पीएएफएफ), मुजाहिदीन गजवतुल हिंद (एमजीएच) समेत विभिन्न आतंकी संगठनों के साजिशों का पर्दाफाश करने के लिए मारा। सूत्रों के अनुसार 10 अक्तूबर को नया मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद एनआईए द्वारा छापेमारी की गई।


रविवार को भी 16 जगहों पर मारा था छापा 
इससे पहले 10 अक्तूबर यानी रविवार को भी एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 16 जगहों पर छापा मारा था। एनआईए ने कुलगाम, बारामुला, श्रीनगर, अनंतनाग में कार्रवाई की थी। जानकारी के अनुसार, वॉयस ऑफ हिंद पत्रिका से जुड़े मामलों में यह कार्रवाई की गई है। टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट) के कमांडर सज्जाद गुल के घर पर भी अधिकारियों ने छापा मारा। 'वॉयस ऑफ हिंद' पत्रिका (जिसका मकसद युवाओं को उकसाना और कट्टरपंथी बनाना है) के प्रकाशन और आईईडी की बरामदगी के संबंध में जम्मू-कश्मीर में 16 जगहों पर कार्रवाई हुई। जिसमें एजाज अहमद टाक पुत्र गुलाम मोहम्मद टाक, मुदासिर अहमद अहंगर पुत्र गुलाम मोहिउद्दीन अहंगर, नसीर मंजूर मीर पुत्र मंज़ूर अहमद मीर और जुनैद हुसैन खान पुत्र मोहम्मद हुसैन खान को अचबल थाने ले जाया गया और उनसे पूछताछ की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed