फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Anger on the road: The young man in the car was shot in the head, the condition is critical

सड़क पर गुस्सा : कार सवार युवक के सिर में मारी गोली, हालत नाजुक

Fri, 27 Aug 2021 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Anger on the road: The young man in the car was shot in the head, the condition is critical
नई दिल्ली। बार-बार हॉर्न देने के बाद भी पास नहीं मिलने से नाराज कार सवार युवक ने दूसरी कार पर गोली चला दी। गोली कार चला रहे युवक के सिर में जा लगी। मंगलवार रात करीब 2:30 बजे दिल्ली कैंट के सुब्रतो पार्क इलाके में हुई वारदात में घायल नोएडा के याकूबपूर गांव निवासी संदीप भाटी को नोएडा सेक्टर-110 के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी कालकाजी निवासी नितिन (27) की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के वक्त वह नशे में था। उसकी मां दिल्ली पुलिस में है। संदीप को गोली मारने के बाद आरोपी ने कालकाजी में टैक्सी को टक्कर मार दी थी। दिल्ली कैंट थाना पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बुुधवार तड़के 5:04 बजे एक युवक को दिल्ली कैंट के सुब्रतो पार्क इलाके में गोली मारने की सूचना मिली। पुलिस की टीम राव तुलाराम मार्ग, वेस्टर्न एयर कमांड गेट के सामने पहुंची तो वहां नोएडा के याकूबपुर निवासी युवक आशू भाटी मिला। उसने बताया कि वह भाई संदीप भाटी और दोस्त गौरव भाटी और विपिन भाटिया के साथ भिवाड़ी के खोली बाबा धाम मंदिर से दर्शन कर हुंइई वर्ना कार से लौट रहा था। कार संदीप चला रहा था।
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट के पास पीछे से एक तेज रफ्तार कार आगे निकलने का प्रयास करने लगी। आरोपी बार-बार हॉर्न बजा रहा था। पास नहीं मिलने से नाराज आरोपी ने इसी दौरान आरोपी ने अपनी कार की हेडलाइट बंद की और अचानक पिस्टल से गोली चला दी। गोली कार के शीशे को तोड़ती हुई कार चला रहे संदीप के सिर में जा लगी। आरोपी मौके से फरार हो गया। आशू ने बताया कि विपिन और गौरव, घायल संदीप को नोएडा सेक्टर-110 के यथार्थ अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस की टीम नोएडा भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को घटनास्थल के पास से एक खोखा बरामद किया है। टीम ने दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर से कालकाजी तक की सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जिसमें कार मालिक की पहचान हो गई। कार दक्षिण जिला में तैनात महिला पुलिसकर्मी अर्चना के नाम पर थी। वारदात के समय उसका बेटा नितिन कार चला रहा था। आरोपी ने घटना वाले दिन ही कालकाजी में टैक्सी को टक्कर मार दी थी। इसके बाद उसने कार को मरम्मत के लिए ओखला की वर्कशाप भेज दिया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के आरोपी को गिरफ्तार कर कार बरामद कर लिया।
गोली लगने के बाद कुछ दूर चलाई थी कार
पुलिस जांच में पता चला है कि संदीप को पता ही नहीं चला था कि उसे गोली लगी है। कुछ दूर तक उसने कार चलाई। होश खोने पर उसने कार रोक दी। दोस्तों व संदीप के भाई आशू ने उसे अस्पताल लेकर भागे। बाद में आशू ने घटनास्थल पहुंचकर सुबह 5:04 बजे पुलिस को कॉल की।

गुरुग्राम बॉर्डर से पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मिला कार का नंबर
सीसीटीवी की जांच में गुरुग्राम बॉर्डर के पास कैमरे की फुटेज से आरोपी की कार का नंबर मिला। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा था कि आरोपी बार-बार संदीप की कार से आगे निकलने का प्रयास कर रहा था। वारदात के बाद आरोपी सीधे कालकाजी पहुंचा। यहां उसने टैक्सी को टक्कर मारी, लेकिन पैसे देकर समझौता कर लिया। आरोपी के पिता दिल्ली पुलिस में थे। पिता की मौत के बाद उसकी मां को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली थी। आरोपी नितिन निजी कंपनी में मैनेजर था, लेकिन कोविड में उसकी नौकरी छूट गई थी। उसका भाई इंजीनियर है और निजी कंपनी में ऊंचे पद पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed