फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Anand Parvat case: Youth lynched to maintain supremacy three accused including minor arrested

आनंद पर्वत मामला: वर्चस्व कायम रखने के लिए युवक की पीट-पीटकर हत्या, नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 16 Apr 2022 05:36 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 16 Apr 2022 05:36 AM IST
सार

आरोपियों की पहचान सोनू और शिवकांत के रूप में हुई है, जबकि तीसरा आरोपी नाबालिग है। जांच में पता चला है कि पहले भी दोनों गुटों के बीच कई बार चाकूबाजी हो चुकी है। तीन-चार दिन पहले झगड़ा भी हुआ था।

विज्ञापन
Anand Parvat case: Youth lynched to maintain supremacy three accused including minor arrested
गुरुवार को युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आनंद पर्वत इलाके में गुरुवार को एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त रितिक (21) के रूप में हुई है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि इलाके में वर्चस्व कायम रखने के लिए रितिक को मौत के घाट उतारा गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गुरुवार देर रात ही पकड़ लिया था।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान सोनू और शिवकांत के रूप में हुई है, जबकि तीसरा आरोपी नाबालिग है। जांच में पता चला है कि पहले भी दोनों गुटों के बीच कई बार चाकूबाजी हो चुकी है। तीन-चार दिन पहले झगड़ा भी हुआ था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रितिक के खिलाफ पटेल नगर थाने में पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रितिक परिवार के साथ बलजीत नगर में रहता था। परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। गुरुवार शाम वह नाबालिग दोस्त के साथ पटेल नगर पार्क स्थित काली माता मंदिर के पास से गुजर रहा था। इस बीच आठ-दस लड़कों ने रितिक व उसके नाबालिग दोस्त को घेर लिया। नाबालिग फरार हो गया, लेकिन रितिक चुंगल में फंस गया। लड़कों ने उसे जमकर पीटा और फरार हो गए।

राहगीरों ने उसे सरदार बल्लभ भाई पटेल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। खबर मिलने के बाद पटेल नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद पता चला कि क्षेत्र आनंद पर्वत थाने का है। इसके बाद केस की जांच आनंद पर्वत पुलिस को सौंप दी गई। पुलिस ने रितिक के नाबालिग साथी के बयान पर मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed