फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Alumnus of iit delhi Anant Yardi will give 10 million US dollar students-researchers will get help in School of AI

आईआईटी दिल्ली: पूर्व छात्र अनंत यार्डी देंगे 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर, स्कूल ऑफ एआई में छात्रों-शोधकर्ताओं को मिलेगी मदद 

Fri, 12 Nov 2021 11:23 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 12 Nov 2021 11:23 PM IST
सार

आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर प्रो. वी रामगोपाल राव के मुताबिक, किसी भी देश की प्रगति में एआई क्षमता पर निर्भर करती है। यह आर्थिक फंड एआई और संबंधित क्षेत्रों में अत्याधुनिक अनुसंधान को प्रेरित करेगा।

विज्ञापन
Alumnus of iit delhi Anant Yardi will give 10 million US dollar students-researchers will get help in School of AI
IIT DELHI - फोटो : Facebook/IIT DELHI

विस्तार

आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र अनंत यार्डी अपने संस्थान को 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर देंगे। पूर्व छात्र की इस आर्थिक मदद से कैंपस में स्कूल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, प्रतिभागी छात्रों और शोधकर्ताओं की मदद की जाएगी।

विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर प्रो. वी रामगोपाल राव के मुताबिक, किसी भी देश की प्रगति में एआई क्षमता पर निर्भर करती है। यह आर्थिक फंड एआई और संबंधित क्षेत्रों में अत्याधुनिक अनुसंधान को प्रेरित करेगा। इससे समाज, पर्यावरण, उद्योग को मदद मिलेगी। इसी मकसद से एआई, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस प्रौद्योगिकियों में स्नातकोत्तर व अंतर विद्याशाखा में अनुसंधान, नवाचार व मौलिकता के लिए स्कूल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की स्थापना की गई है।
विज्ञापन


पूर्व छात्र और यार्डी सिस्टम्स के अध्यक्ष व संस्थापक अनंत यार्डी ने आईआईटी दिल्ली को 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 75 करोड़ रुपये) का उपहार देने पर सहमति दी है। अनंत ने 1982 में संपत्ति प्रबंधन समाधानों के लिए यार्डी सिस्टम्स रियल एस्टेट संपत्ति स्थापित की थी। यह उत्तरी अमेरिका में सबसे बड़ा रियल एस्टेट सॉफ्टवेयर प्रदाता है। वहीं, अनंत यार्डी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रौद्योगिकियां वैश्विक परिवर्तन कर रही है। मुझे खुशी हो रही है कि मेरे इस सहयोग से संस्थान एआई स्कूल में काम करेगा। इससे शिक्षा और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ठ कार्यों को जारी रखने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed