{"_id":"5fcfe18a8ebc3ecf96453ddb","slug":"alliances-of-khalistan-and-hizbul-mujahideen-at-the-behest-of-isi-ashram-news-noi55287989","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसआई के इशारे पर खालिस्तान व हिजबुल मुजाहिदीन का गठजोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसआई के इशारे पर खालिस्तान व हिजबुल मुजाहिदीन का गठजोड़
विज्ञापन

नई दिल्ली। देश की सुरक्षा व खुफिया एजेंसियां खालिस्तान व हिजबुल मुजाहिदीन के गठजोड़ को देश के लिए बड़ा खतरा मान रही हैं। कहा जा रहा है कि यह गठजोड़ आईएसआई के इशारे पर हुआ है। ये भी कहा जा रहा है कि कश्मीर के अलगाववादी संगठनों के अलावा अन्य आतंकी संगठन भी एक साथ सामने आ रहे हैं। जम्मू कश्मीर के हिजबुल मुजाहिदीन के कथित आतंकी दिल्ली में पंजाब के शूटरों को हेरोइन और पैसा देने आए थे। कश्मीर के कथित आतंकियों के कब्जे से ही एक लाख रुपये व हेरोइन बरामद हुई है। पंजाब के शूटरों के पास हथियार पहले से ही थे, हेरोइन से जो पैसे आते वह शूटरों को दिए जाते।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुख भिखारीवाल ने जम्मू कश्मीर के कथित आतंकियों को पैसा व हेरोइन दिल्ली पहुंचाने और पंजाब के शूटरों को कई टारगेट किलिंग करने के लिए कहा था। किसी बड़े नेता की हत्या किए जाने की बात भी सामने आई है। अधिकारियों का मानना है कि कथित आतंकियों को टारगेट किलिंग के बारे बता दिया गया था लेकिन पूछताछ में जानबूझ कर कुछ नहीं बता रहे हैं। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत में किसी भी कीमत पर कोई बड़ी वारदात करवाना चाहती है। आईएसआई के कहने पर ही खालिस्तान व आतंकी संगठनों ने हाथ मिलाया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल आईएसआई की कई बड़ी साजिशों को नाकाम कर चुकी हैं।
स्पेशल सेल के अधिकारी ने बताया कि अब भारत में पैसा व हथियार भिजवाना मुश्किल हो रहा है, ऐसे में आईएसआई ने पैसे एकत्रित करने के लिए हेरोइन की सप्लाई का तरीका चुना है। दिल्ली पुलिस खालिस्तान व हिजबुल मुजाहिदीन के नेटवर्क को खंगालने में लगी है। पंजाब के अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस को भी इनके इनपुट के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन
पांचों को चार-चार दिन के रिमांड पर लिया
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार सुबह मुठभेड़ के बाद पंजाब के दो शूटर गुरदासपुर, पंजाब के गुरजीत सिंह उर्फ भा, सुखदीप सिंह उर्फ भूरा और जम्मू कश्मीर के शब्बीर अहमद, रियाज अहमद राथर और मो. अयूब पठान को गिरफ्तार किया था। सोमवार शाम सभी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने इन्हें चार-चार दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है।
दिल्ली पहुंची पंजाब पुलिस
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंजाब पुलिस, स्पेशल सेल के लोधी कॉलोनी स्थित कार्यालय में सोमवार सुबह पहुंच गई थी। कथित आतंकियों से पूछताछ शुरू कर दी है, जल्द ही दोनों शूटरों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पंजाब जाएगी। पंजाब के शूटरों ने ही शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू की गोली मारकर हत्या की थी।