फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Allegations of extortion in Arunachal Pradesh, three including inspector suspended

Delhi : अरुणाचल प्रदेश में उगाही का आरोप, इंस्पेक्टर समेत तीन निलंबित, पांच करोड़ की कारें हुईं थीं बरामद

Mon, 24 Jul 2023 02:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 24 Jul 2023 02:07 AM IST
सार

शुक्रवार को जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने यह आदेश जारी किया। दरअसल, बुधवार को मध्य जिला पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों की गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Allegations of extortion in Arunachal Pradesh, three including inspector suspended
Delhi Police

विस्तार

मध्य जिले के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड (एएटीएस) में तैनात इंस्पेक्टर, एसआई और एएसआई को उगाही के आरोप में निलंबित किया गया है। शुक्रवार को जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने यह आदेश जारी किया। दरअसल, बुधवार को मध्य जिला पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों की गिरफ्तार किया था। दावा किया गया था कि इंजन और चेसिस नंबर बदलकर दिल्ली-एनसीआर से चुराईं कारों को उत्तर-पूर्वी राज्यों में रसूखदार लोगों की मदद से बेचा जा रहा है।

विज्ञापन


इसके बाद मध्य जिले की टीम छापे के लिए अरुणाचल प्रदेश पहुंची। यहां टीम ने एक बड़े नेता के करीबी को उठा लिया। आरोपी से चोरी की एक कार भी बरामद हो गई। सूत्रों का दावा है कि उसे छोड़ने के बदले में टीम ने एक होटल में उससे मोटी रकम वसूली। आरोपी मकोका में भी वांछित था। जैसे ही उगाही की बात आरोपी के करीबी नेता को लगी तो उसने डीजीपी से दिल्ली पुलिस आयुक्त को शिकायत करवा दी। 
विज्ञापन


सबूत के तौर पर होटल का एक वीडियो भी पुलिस आयुक्त को भेजा गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए फौरन इंस्पेक्टर गिरीश जैन, एसआई अखिल चौधरी और एएसआई राकेश को निलंबित कर दिया गया। फिलहाल पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। यदि आरोप सही पाए गए तो कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है। हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 करोड़ की कारें हुईं थीं बरामद
बुधवार को पुलिस ने मेरठ-यूपी, दिल्ली और अरुणाचल प्रदेश में छापा मारकर पांच करोड़ की 15 लग्जरी कारें बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें दो वाहन चोर और एक चोरी की गाड़ियों का रिसीवर शामिल था। गिरोह दिल्ली-एनसीआर के अलावा दूसरे राज्यों से कारें चुराता था। बाद में इन गाड़ियों के इंजन व चेसिस नंबर बदलकर उत्तर-पूर्वी राज्यों में अच्छे दामों में बेच दिया जाता था। इसी तरह की एक गाड़ी मकोका में वांछित आरोपी के पास से बरामद हुई थी, जिसको पैसे लेकर छोड़ने की बात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed